उचेहरा में बैंक चोरी टली: चोर शटर तोड़कर घुसे, सायरन सुनकर भागे; कैंटीन से नकदी ले गए – Satna News

उचेहरा में बैंक चोरी टली:  चोर शटर तोड़कर घुसे, सायरन सुनकर भागे; कैंटीन से नकदी ले गए – Satna News


सतना जिले के उचेहरा नगर के बउली चौराहा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई। अज्ञात चोरों ने मध्यांचल ग्रामीण बैंक और पास स्थित सैनिक कैंटीन में सेंध लगाई। पुलिस की गश्त टीम के मौके पर पहुंचने से चोर बैंक की तिजोरी तक नहीं

.

यह घटना तड़के करीब 3:45 बजे हुई। चोरों ने पहले सैनिक कैंटीन और फिर मध्यांचल ग्रामीण बैंक के शटर व सेंटर लॉक तोड़कर भीतर प्रवेश किया।

इसी दौरान डायल 112 की रात्रिकालीन गश्त टीम सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर चोरों में हड़कंप मच गया और वे अंधेरे का फायदा उठाकर बैंक के सामने स्थित इंडिया एटीएम के पीछे छिप गए। पुलिस गश्त कर रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ी, जिसके बाद चोर दोपहिया वाहन से फरार हो गए।

सैनिक कैंटीन संचालक रामनारायण सिंगरौल ने बताया कि चोर काउंटर में रखे लगभग 15 हजार रुपये नकद, टॉफी का एक डिब्बा और करीब 20 हजार रुपये मूल्य का ड्राई फ्रूट चोरी कर ले गए। दो संदिग्ध चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।

मध्यांचल ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि चोर बैंक के अंदर तक पहुंच गए थे और एक कार्यालय का दरवाजा भी तोड़ दिया था, लेकिन वे तिजोरी तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके।

बउली चौराहा वर्तमान में उचेहरा नगर का प्रमुख बैंकिंग केंद्र बन चुका है। यहां मध्यांचल ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेवा सहकारी बैंक के अलावा दत्तू बाबा पेट्रोल पंप भी स्थित है।



Source link