Wildlife Tiger Rare Video: मध्य प्रदेश के मंडला में विश्वप्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिज़र्व से एक रोमांचक और दुर्लभ वाइल्ड लाइफ वीडियो सामने आया है. यहां मशहूर बाघिन नीलीमा (T-115) को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा गया. दरअसल, पेड़ पर एक तेंदुआ था, बाघिन उसी का शिकार करना चाहती थी. आमतौर पर बाघ पेड़ों पर नहीं चढ़ते, ऐसे में बाघिन का यह रूप न केवल पर्यटकों बल्कि वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए भी हैरान करने वाला रहा. वीडियो में दिखाई दे रहा कि पेड़ पर चढ़ती बाघिन को देखकर तेंदुआ घबराकर ऊंची टहनियों की ओर चला जाता है, जहां तक पहुंचना बाघिन के लिए संभव नहीं था. कुछ देर तक कोशिश करने के बाद नीलीमा नीचे उतर आती है. बताया जा रहा कि यह घटना कान्हा जोन के मंगलु तिराहा क्षेत्र की है.