टीकमगढ़ में बुजुर्ग की कोल्ड अटैक से मौत: पार्क जाते समय सड़क पर गिरे, डॉ. बोले- ठंड से हार्ट बीट रूक गई थी – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में बुजुर्ग की कोल्ड अटैक से मौत:  पार्क जाते समय सड़क पर गिरे, डॉ. बोले- ठंड से हार्ट बीट रूक गई थी – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में जारी शीतलहर के बीच बुधवार शाम 79 वर्षीय बुजुर्ग की ‘कोल्ड अटैक’ से मौत हो गई। सिंधी धर्मशाला निवासी लखीमल सिंधी शाम के समय राजेंद्र पार्क घूमने जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े।

.

स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ठंड के कारण हार्ट बीट रूकी

जिला अस्पताल के डॉक्टर पुष्पेंद्र कुशवाहा ने जांच के बाद बताया कि बुजुर्ग की मौत का मुख्य कारण अत्यधिक ठंड के चलते हृदय गति रुकना (कोल्ड अटैक) है। घटना सैल सागर चौराहा और कोतवाली के बीच हुई।

परिचितों के अनुसार, लखीमल सिंधी हर दिन शाम 5 बजे घूमने के लिए घर से निकलते थे, लेकिन बुधवार को पड़ रही कड़ाके की ठंड उनके लिए जानलेवा साबित हुई। सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला ने भी शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को घरों में रहने की सलाह दी है।

लखीमल सिंधी शाम को टहलने गए थे।

टीकमगढ़ में पारा 7 डिग्री तक गिरा

जिले में पिछले कई दिनों से भीषण ठंड का दौर जारी है। टीकमगढ़ में बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात को पारा गिरकर 7.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन से चार दिनों तक शीतलहर का असर इसी तरह बना रहेगा, जिससे जनजीवन और अधिक प्रभावित हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल भेजा।

स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल भेजा।

घूमने निकले बुजुर्ग अचानक जमीन पर गिर पड़े।

घूमने निकले बुजुर्ग अचानक जमीन पर गिर पड़े।



Source link