विदिशा में ओवरब्रिज से लटकता मिला युवक का शव: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- सांस की बीमारी से परेशान हूं; शिनाख्त नहीं हुई – Vidisha News

विदिशा में ओवरब्रिज से लटकता मिला युवक का शव:  जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- सांस की बीमारी से परेशान हूं; शिनाख्त नहीं हुई – Vidisha News


विदिशा में बुधवार सुबह एक युवक ने ओवरब्रिज की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रामद्वारे की तरफ सीढ़ियों के पास ओवरब्रिज के नीचे लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉले

.

रामद्वारे की तरफ से चढ़ते वक्त लोगों ने देखा घटना का पता तब चला जब लोग सुबह रामद्वारे की ओर से ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे। उन्होंने सीढ़ियों के पास युवक का शव लटकते देखा। युवक ने ओवरब्रिज की रेलिंग से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

जेब से पेन और पर्ची मिली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और तलाशी ली। युवक की जेब से एक पेन और एक पर्ची बरामद हुई है। इस पर्ची में लिखा है कि वह श्वास (सांस) संबंधी बीमारी से परेशान है और इसी वजह से आत्महत्या कर रहा है।

शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सिविल लाइन पुलिस उसकी शिनाख्त करने और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link