Arjun Tendulkar-Saaniya Wedding: महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शादी की धूम मचने वाली है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की जल्द ही शादी होने वाली है. अर्जुन अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों की शादी की तारीख पक्की हो गई है. इस साल मार्च में होली के दौरान सचिन के घर में सेलिब्रेशन होगा और यह एक प्राइवेट कार्यक्रम होगा.
कौन हैं सानिया चंडोक?
अर्जुन को हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जाएंट्स में ट्रेड किया गया है. वह अब अपनी पर्सनल लाइफ में एक बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सानिया एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और खुद भी एक जाने-माने परिवार से आती हैं. वह मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. बताया जाता है कि वह काफी समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी लोगों में शामिल रही हैं.
ये भी पढ़ें: नहीं थम रहा वैभव सूर्यवंशी का तूफान… वर्ल्ड कप से पहले 63 बॉल में ठोका शतक, चौके-छक्कों का मचाया बवंडर
तेंदुलकर ने किया था खुलासा
इस कपल ने असल में अगस्त 2025 में शादी की तरफ पहला कदम उठाया था, जब उन्होंने एक सीक्रेट सगाई सेरेमनी की थी. इसमें सिर्फ उनके सबसे करीबी परिवार वाले ही शामिल हुए थे. यह खबर तब सामने आई जब तेंदुलकर ने खुद रेडिट पर इसकी पुष्टि की. जब एक फैन ने पूछा कि क्या अर्जुन की सच में सगाई हो गई है, तो ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने जवाब दिया: ”हां, हो गई है और हम सब उसकी जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बहुत उत्साहित हैं.”
ये भी पढ़ें: हो गया कन्फर्म… श्रीलंका चला भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाला कोच, अब सनथ जयसूर्या के साथ तैयार करेगा चक्रव्यूह
शादी समारोह की तारीखें
शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने वाली हैं और मुख्य सेरेमनी 5 मार्च 2026 को होने की उम्मीद है. बता दें कि 4 मार्च को होली है. दुनिया की नजरें इस पर होंगी, लेकिन यह इवेंट प्राइवेट ही रहने की उम्मीद है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेलिब्रेशन मुंबई में होंगे. इसमें परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत के कुछ खास लोग ही शामिल होंगे.