WPL 2026 Mumbai Indians Best Playing XI: महिला प्रीमियर लीग 2026 का बिगुल बज चुका है और टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने खलबली मचा दी है. डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते मुंबई की टीम पर सबकी निगाहें थीं, और उन्होंने मेगा ऑक्शन में अपनी पुरानी ‘मैच विनर्स’ को वापस पाकर अपनी मंशा साफ कर दी है.इस बार मुंबई इंडियंस ने यास्तिका भाटिया को रिलीज किया था, जिसके बाद अब युवा जी. कमलिनी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालती नजर आएंगी. वहीं, मिडिल ऑर्डर में अमेलिया कर (₹3 करोड़) की वापसी ने टीम को विश्व स्तरीय संतुलन प्रदान किया है.
मुंबई इंडियंस की संभावित बेस्ट प्लेइंग 11
हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews): वेस्टइंडीज की यह कप्तान ओपनिंग के साथ-साथ स्पिन से भी कहर बरपाती है.
जी. कमलिनी (G. Kamalini) (wk): युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जो पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं.
नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt): दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, जो नंबर 3 पर टीम की रीढ़ हैं.
हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) (c): कप्तान और टीम की सबसे बड़ी मैच विनर, जिनके नाम अब वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी है.
अमेलिया कर (Amelia Kerr): न्यूजीलैंड की यह स्टार फिनिशिंग के साथ-साथ अपनी लेग-स्पिन से गेम पलट देती है.
अमनजोत कौर (Amanjot Kaur): एक बेहतरीन सीम बॉलिंग ऑलराउंडर जो लोअर मिडिल ऑर्डर को मजबूती देती हैं.
सजना सजीवन (S. Sajana): अपनी पावर हिटिंग और फील्डिंग के लिए मशहूर ‘सिक्सर क्वीन’.
पूनम खेमनार (Poonam Khemnar): लेग-स्पिन विकल्प और एक उपयोगी बल्लेबाज.
शबनिम इस्माइल (Shabnim Ismail): दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाज, जो शुरुआती झटके देने में माहिर हैं.
सायका इशाक (Saika Ishaque): बाएं हाथ की स्पिनर जो मुंबई के लिए हमेशा विकेट टेकर साबित हुई हैं.
संसृति गुप्ता (Sanskriti Gupta) / त्रिवेणी वशिष्ठ: युवा घरेलू गेंदबाज जो टीम के गेंदबाजी आक्रमण को पूरा करेंगे.