Last Updated:
टोयोटा का लोगो सुई और धागे से प्रेरित है, BMW का नीला-सफेद रंग Bavaria के झंडे से और Mercedes-Benz का थ्री-पॉइंटेड स्टार तीन दुनियाओं पर राज दर्शाता है.
कार कंपनियां अपनी पहचान सिर्फ एक डिजाइन के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी विरासत और भविष्य के नजरिए के तौर पर पेश करती हैं. जब आप अपनी कार के बोनट पर लगे उस छोटे से प्रतीक को देखते हैं, तो असल में वह एक पूरी कहानी बयां कर रहा होता है. आइए, जानते हैं फेमस कार कंपनियों के पीछे की लोगो की कहानी.

टोयोटा:सुई और धागा-पहली नजर में यह सिर्फ एक ‘T’ जैसा दिखता है, लेकिन इसके पीछे की कहानी बहुत गहरी है. टोयोटा ने अपनी शुरुआत बुनाई की मशीनों से की थी. लोगो के अंदर के तीन अंडाकार (Ovals) एक सुई के छेद को दर्शाते हैं जिसमें से एक धागा गुजर रहा है. साथ ही, ये तीन घेरे ग्राहक का दिल, उत्पाद का दिल और तकनीकी प्रगति के मेल को भी दिखाते हैं.

बीएमडब्ल्यू (BMW): प्रोपेलर या आसमान? BMW के नीले और सफेद रंग को लेकर एक बहुत ही मशहूर कहानी है. क्योंकि BMW पहले विमान के इंजन बनाती थी, कई लोग मानते हैं कि यह घूमते हुए हवाई जहाज के प्रोपेलर को दिखाता है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह ‘बवेरिया’ (Bavaria) राज्य के झंडे के रंगों से प्रेरित है, जहां यह कंपनी बनी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz):तीन दुनियाओं पर राज. इसका ‘थ्री-पॉइंटेड स्टार’ कंपनी की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है. इसके तीन कोने यह बताते हैं कि कंपनी का इंजन जमीन, पानी और हवा तीनों जगहों पर राज करने की क्षमता रखता है.