कड़ाके की ठंड में रैन बसेरे का औचक निरीक्षण: सीएमओ-नपा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा; बोलीं- जरूरतमंदों को हर सुविधा मिले​​​​​​​ – Neemuch News

कड़ाके की ठंड में रैन बसेरे का औचक निरीक्षण:  सीएमओ-नपा अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा; बोलीं- जरूरतमंदों को हर सुविधा मिले​​​​​​​ – Neemuch News


नीमच में कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बुधवार रात को अटल आश्रय गृह (रैन बसेरा) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

.

निरीक्षण के दौरान, सीएमओ और नपा अध्यक्ष ने रैन बसेरे के सभी कक्षों का दौरा किया। उन्होंने वहां ठहरे हुए हितग्राहियों से सीधे बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या उन्हें शासन की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस संवाद में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से फीडबैक लिया गया।

सीएमओ ने रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीएमओ बोलीं-रैन बसेरे में कोई कमी न रहे, जरूरतमंदों सुविधा मिले

सीएमओ दुर्गा बामनिया ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और हर जरूरतमंद को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं मिलनी चाहिए।

सीएमओ ने जोर देकर कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आश्रय प्रदान करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस कड़ाके की ठंड में असुविधा का सामना न करे। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने रैन बसेरे के स्टाफ को सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने और आगंतुकों के साथ शिष्टाचार बरतने की हिदायत भी दी।



Source link