Last Updated:
Gwalior News: ग्वालियर के दीन दयाल नगर में एक पशु प्रेमी महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है. युवक ने महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. महिला अपने बेटे के साथ रहती है और आवारा कुत्तों को अपने खर्च पर खाना खिलाती हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
Gwalior News: ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीन दयाल नगर इलाके में एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां रहने वाली एक पशु प्रेमी महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि युवक ने उस पर गंदा कमेंट किया और कहा कि तुम्हारी टांगे सेक्सी हैं. इस कमेंट के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया. महिला पेशे से कोई नौकरी नहीं करती, लेकिन वह एनिमल लवर है और अपने खर्च पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने का काम करती है. महिला अपने बेटे के साथ ग्वालियर में रहती है, जबकि उसका पति बाहर नौकरी करता है. महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक पहले भी उसे लेकर गलत बातें करता रहा है.
गंदे कमेंट का विरोध
जब महिला ने युवक के इस गंदे कमेंट का विरोध किया, तो मामला और बढ़ गया. आरोप है कि पड़ोसी युवक ने गुस्से में आकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी. इस घटना का वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो में साफ तौर पर मां और बेटे के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है. इस घटना के बाद पशु प्रेमी महिला ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई. उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक उसकी गतिविधियों से नाराज रहता था, खासकर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर.
फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर नाराज हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें