दतिया में दो बाइकों की टक्कर से दो लोग घायल: एक गंभीर घायल को ग्वालियर रेफर किया; ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा – datia News

दतिया में दो बाइकों की टक्कर से दो लोग घायल:  एक गंभीर घायल को ग्वालियर रेफर किया; ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा – datia News



दतिया में जिगना थाना अंतर्गत गांव उदगुवा के पास बुधवार रात तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक

.

पुलिस के अनुसार पालोथर गांव निवासी 32 वर्षीय राकेश पुत्र शालिग्राम यादव गांव से दिनारा रोड स्थित एक ढाबे पर जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से कामर गांव निवासी सरनाम पिता अनुराम अहिरवार अपने साथी राहुल अहिरवार के साथ झांसी किसी निजी काम से गया हुआ था। दोनों वहां से बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

ओवरटेक करते समय हादसा रास्ते में उदगुवा गांव के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सरनाम की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। वही अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link