भोपाल ईरानी डेरा केस: मरे लोग बने गारंटर, 14 बदमाश रिहा! जमानत पर उठ रहे सवाल

भोपाल ईरानी डेरा केस: मरे लोग बने गारंटर, 14 बदमाश रिहा! जमानत पर उठ रहे सवाल


Last Updated:

Bhopal Irani Dera Case: भोपाल की अमन कॉलोनी स्थित कुख्यात ईरानी डेरे से पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट से रिहा कर दिया गया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि एक मृत व्यक्ति को जमानतदार बनाया गया था. ईरानी डेरा लंबे समय से ठगी, लूट, फर्जीवाड़ा, नकली पहचान और संगठित अपराध का अड्डा माना जाता है. इस मामले में भोपाल पुलिस ने करीब 150 जवानों के साथ छापा मारकर पुरुषों और महिलाओं सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

Bhopal Irani Dera Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अमन कॉलोनी इलाके में स्थित कुख्यात ईरानी डेरे से पकड़े गए बदमाशों को अब कोर्ट से जमानत मिल गई है. हैरानी की बात यह है कि इन आरोपियों की रिहाई एक मृत व्यक्ति को जमानतदार बनाकर कर दी गई. ईरानी डेरे का मामला भोपाल से जुड़ा एक गंभीर आपराधिक मामला है. पुलिस का मानना है कि यह डेरा संगठित अपराध का बड़ा केंद्र रहा है. ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में स्थित है, जो लंबे समय से अपराधियों का ठिकाना बना हुआ था. यहां रहने वाले लोगों और उनसे जुड़े गिरोह पर ठगी, लूटपाट, धोखाधड़ी, नकली पहचान पत्र बनाने और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं. इस मामले में भोपाल पुलिस ने करीब 150 जवानों के साथ बड़ा छापा मारा था. इस कार्रवाई में पुरुषों और महिलाओं समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

कई राज्यों तक फैला नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क 12 से ज्यादा राज्यों तक फैला हुआ है. इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों के अपराधी शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन राजू ईरानी और काला ईरानी जैसे लोगों के हाथ में था. ईरानी डेरा अंतरराज्यीय अपराधियों के लिए एक तरह का सेफ हाउस था, जहां वांटेड बदमाश छिपते थे और अपराध की योजनाएं बनाते थे. अब प्रशासन अवैध मकानों को तोड़ने और गिरोह की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

क्यों चर्चा में है मामला?
यह मामला इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर कई आरोपियों को पकड़ा है. यह गिरोह देश के कई हिस्सों से जुड़ा हुआ है. भोपाल में हुई इस कार्रवाई के बाद न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि दूसरे राज्यों में भी हलचल मच गई है. कार्रवाई के बाद चेन स्नेचिंग और छोटी वारदातों में कमी देखी गई है. वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ अपराधियों की वजह से पूरे डेरे के निर्दोष लोग बदनाम हो रहे हैं.

आरोपियों को मिली जमानत
निशातपुरा थाना क्षेत्र के अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे से जुड़े 14 आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है. हालांकि, जमानत के साथ शर्तें भी लगाई गई हैं, जैसे कि सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करना और गवाहों को प्रभावित न करना. पुलिस के मुताबिक, इनमें से कई आरोपियों पर पहले से ही अलग-अलग थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं.

कैसे मिली जमानत
पुलिस के अनुसार, जमानत के लिए एक व्यक्ति जमील रहमान खान) को गारंटर के तौर पर पेश किया गया. लेकिन जांच के बाद पता चला कि उस आदमी की 2 साल पहले ही मौत हो चुकी है. वहीं, कोर्ट में उसकी जगह किसी और को पेश किया गया. बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. बता दें, 6 जनवरी को तौफीक हुसैन, अली ईरानी, सादिक अली और जीशान खान की ओर से एडवोकेट मोहम्मद नजर खान और अमन खान ने दूसरे फर्जी गारंटर के जरिए जमानत करा ली.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भोपाल ईरानी डेरा केस: मरे लोग बने गारंटर, 14 बदमाश रिहा! जमानत पर उठ रहे सवाल



Source link