मंडला में पुलिस पर हमला, 4 गिरफ्तार: बदमाशों का निकाला जुलूस; 7 आरोपियों की तलाश जारी – Mandla News

मंडला में पुलिस पर हमला, 4 गिरफ्तार:  बदमाशों का निकाला जुलूस; 7 आरोपियों की तलाश जारी – Mandla News


पुलिस ने आरोपियों का नगर में निकाला जुलूस।

मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में एक आरक्षक घायल हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का गांव में जुलूस भी निकाला।

.

यह घटना 7 जनवरी की रात लगभग 10:45 बजे ग्राम भैंसवाही में हुई। डायल 112 को सूचना मिली थी कि गांव में एक युवक-युवती आत्महत्या का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

ये है मामला

मौके पर कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट रोकने और युवक को बचाने के दौरान आरक्षक अनिल मरकाम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने आरक्षक की वर्दी फाड़ी, बैच नोचकर फेंका और लात-घूंसों से पिटाई की, जिससे आरक्षक घायल हो गया।

स्थिति बिगड़ने पर ग्राम सरपंच ने थाने में सूचना दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और डायल 112 की टीम को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला गया।

पुलिस की गिरफ्त आरोपी।

इनको किया गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए 8 जनवरी को भारी पुलिस बल के साथ ग्राम भैंसवाही में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अशोक उइके, करण उर्फ करम सिंह मसराम, जगत सिंह धुर्वे और अनिल सरोते को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को गांव में जुलूस निकालकर थाने लाया गया। पुलिस के इस कदम से ग्रामीणों में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि घायल आरक्षक की शिकायत पर 8 नामजद और 3 अन्य आरोपियों सहित कुल 11 लोगों के विरुद्ध कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार शाम को न्यायालय में पेश किया गया।

घटना की पृष्ठभूमि में यह सामने आया है कि चाबी गांव का युवक प्रमोद वालरे भैंसवाही गांव की एक लड़की को चाबी मड़ई से उसके गांव छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान वे भैंसवाही में रुके, जहां तीन युवकों ने उनसे विवाद और मारपीट शुरू कर दी। लड़की के घर सूचना मिलने पर उसके पिता, भाई और पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, जिनके साथ भी मारपीट की गई।



Source link