मुराद पूरी हो गई! जैकब बेथल के पहले टेस्ट शतक पर भावुक हुए उनके पिता

मुराद पूरी हो गई! जैकब बेथल के पहले टेस्ट शतक पर भावुक हुए उनके पिता


Last Updated:

Jacob Bethell Century: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैकब बेथल ने 154 रनों की दमदार पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में बेथल का ये पहला शतक था. बेथल के शतक लगाते ही मैच देखने आए उनके पिता भावुक हो गए. 22 साल के जैकब ने पहला टेस्ट शतक जड़कर अपने पिता मुराद पूरी कर दी.

जैकब बेथल के शतक पर उनके पिता हुए भावुक

नई दिल्ली: 22 साल के जेकब बेथल ने दर्शकों से भरे खचाखच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जब शतक लगाया तो एक पिता की मुराद पूरी हो गई. हेलमेट उतार जैसे ही बेथल ने बल्ले को हवा में उठाया उनके पिता ग्राहम बेथल के आंसू छलक पड़े. जेकब का ये पहला टेस्ट शतक था. मैच के दौरान ही ब्रॉकास्टर के साथ इंटरव्यू में ग्राहम बेथल ने कहा कि, “जैकब ने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है और ऑस्ट्रेलिया में व्यक्तिगत रूप से इस पल का गवाह बनना मेरे लिए अविश्वसनीय है.”

आंखों में आसूं के साथ ग्राहम बेथल ने कहा, “मैं एक अच्छा दर्शक नहीं हूं. जब जैकब छोटा था तब से लेकर अब तक मैं उसे खेलते हुए देखते समय हमेशा नर्वस रहता हूं.” ग्राहम ने जैकब के दादा यानी अपने पिता आर्थर बेथल को भी याद किया, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था. उन्होंने कहा, “मेरे पिता जैकब के लिए एक बड़ी प्रेरणा थे. वह आज यहां रहकर उसे इतिहास रचते हुए देखना बहुत पसंद करते. मुझे पता है कि वह ऊपर से जरूर देख रहे होंगे.”

जैक पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर

बता दें कि जैकब बेथल के पिता भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने जो रूट के पिता मैट रूट के साथ क्रिकेट खेला है. जैकब बेथल के शतक पर उन्होंने कहा, मेरे लिए ये किसी सपने के पूरा होने जैसा है. जैकब का हमेशा से सपना था कि उसे उच्चतम स्तर और खास तौर से टेस्ट क्रिकेट खेलना है और एशेज में शतक लगाना उनके पूरे परिवार के लिए शानदार है.

जैकब बेथल ने खेली 154 रनों की पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में जेकब बैथल ने इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में 154 रनों की बेहतरीन खेली. इससे पहले जेकब का ये पहला शतक उनके छठे टेस्ट मैच में आया. इससे पहले उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रनों का था. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बेथल की शतकीय पारी से इंग्लैंड की टीम चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 160 रनों का लक्ष्य में सफल हो पाई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

मुराद पूरी हो गई! जैकब बेथल के पहले टेस्ट शतक पर भावुक हुए उनके पिता



Source link