Last Updated:
Ramakrishna Ghosh Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और गोवा के बीच 8 जनवरी को खेले गए मैच में एक नया इतिहास बन गया. मैच में महाराष्ट्र के गेंदबाज रामकृष्ण घोष ने ऐसा जादूई स्पेल डाला कि उनकी टीम ने हारे मैच को जीत लिया. रामकृष्ण घोष अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से असंभव को संभव बनाकर सनसनी मचा दी.
नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेले जा रहे हर मैच में रोमांच की हदें पार हो रही है. 8 जनवरी को महाराष्ट्र और गोवा के बीच हुए मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. मैच में महाराष्ट्र के लिए रामकृष्ण घोष ने एक ऐसा जादूई स्पेल डाला की उसे देखकर अब पूरी दुनिया दंग है. लिस्ट ए क्रिकेट में रामकृष्ण घोष ने जिस तरह की गेंदबाजी की है ऐसा शायद ही कभी देखने को मिलता है. दरअसल इस मैच में गोवा के खिलाफ महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रामकृष्ण घोष को आखिरी ओवर सौंपा, जिसमें उन्होंने सनसनी मचाई.
गोवा के खिलाफ महाराष्ट्र के हाथ से मैच लगभग निकल चुकी थी. अंतिम ओवर में गोवा को सिर्फ 6 रन बनाने थे, लेकिन रामकृष्ण घोष ने उस ओवर को मेडन निकाल दिया, जिसके कारण महाराष्ट्र ने 5 से रोमांचक जीत हासिल की. रामकृष्ण की इस गेंदबाजी की अब हर तरफ चर्चा हो रही है. मैच में रामकृष्ण ने महाराष्ट्र के लिए 10 ओवर में सिर्फ 35 रन देकर 1 विकेट लिए. इस स्पेल में रामकृष्ण ने 2 मेडन ओवर डाले.
3 ओवर में 11 नहीं बना पाई गोवा की टीम
महाराष्ट्र के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा की टीम को अंतिम के तीन ओवर में सिर्फ 11 रन बनाने थे, लेकिन रामकृष्ण घोष ने अपनी गेंदबाजी से पूरी बाजी पलट दी. महाराष्ट्र के लिए अंतिम ओवर में सनसनी मचाने वाले रामकृष्ण घोष ने टीम के लिए पारी का 48वां ओवर भी डाला था, जिसे उन्होंने मेडन निकाल दिया. गोवा ने 49वें ओवर में किसी तरह पांच रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में फिर रामकृष्ण ने मेडन डालकर सनसनी मचा दी.
सीएसके के लिए धूम मचाएंगे रामकृष्ण?
विजय हजारे ट्रॉफी में सनसनी मचाने वाले रामकृष्ण घोष इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हैं. सीएसके ने इस गेंदबाज को 30 लाख के बेस प्राइस पर रिटेन किया है. ऐसे में उम्मीद है कि सीएसके की मैनेजमेंट का उनके प्रदर्शन पर ध्यान गया होगा, क्योंकि रामकृष्ण घोष को अभी तक आईपीएल में डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें