- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- No Documents, So Even After 5 Months Of Release From Jail, Woman Is Unable To Meet Father daughter
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पिता के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने से महिला पांच माह से शेल्टर होम में है।
- आसपास के रहवासी बोले-दिनभर हंगामा करती है महिला
जेल से तीन साल की सजा काटकर रिहा हुई एक महिला अपने परिवार वालों से नहीं मिल पा रही है। जेल से छूटने के बाद उसके परिजन उसे लेने नहीं पहुंच पाए थे। इसके कारण उसे प्रोफेसर कॉलोनी स्थित शेल्टर होम में रखा गया था। महिला के पिता को जब उसे जेल से छूटने की सूचना मिली तो वह उसे लेने शेल्टर होम पहुंचे। पिता के पास महिला की पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं थे, जिसके वजह से उसे नहीं सौंपा गया। इधर महिला रोज शेल्टर होम में हंगामा कर रही है।
वह धमकी देती है कि उसे उसके पिता व बेटी के पास नहीं भेजा गया तो वह शेल्टर होम में किसी को मार कर फिर जेल चली जाएगी या आत्महत्या कर लेगी। महिला पांच माह से शेल्टर होम में है। शेल्टर होम संचालिका इस संबंध में एडीमएम, महिला एवं बाल विकास विभाग की कमिश्नर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में महिला को छोड़ने के लिए आवेदन दे चुकी है।
प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निर्भया शेल्टर होम की वजह से यहां के रहवासी काफी परेशान है। वह कहते हैं कि महिला हर दिन हंगामा करती है। इसके संबंध में रहवासियों ने श्यामला हिल्स थाना पुलिस को भी शिकायत की है। उनका कहना है कि महिला रोज हंगामा करती हुई शोर मचाती है।
महिला के चाचा लेने के लिए तैयार है उसकी गारंटी
इस मामले में महिला के चाचा गवाही देने को तैयार हैं। उनका कहना है कि मेरे भाई के पास बेटी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। चाचा का कहना है कि वह प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से मिलकर आवेदन दे चुका है। वह सरकारी नौकरी में वह अपना आईडी और आधार कार्ड भी देने को तैयार है। वहीं ऐशबाग थाना पुलिस का कहना है कि वह भी मामले में गवाही देने को तैयार है।
परिजनों से दस्तावेज मांगें हैं
सुधार गृह में रहने वाली सभी महिलाओं को उनके परिजनों को तभी सौंपा जा सकता है। जब उनके पास पहचान संबंधी दस्तावेज हो। इस मामले में डीपीओ को जांच करना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला को छोड़ने पर विचार किया जाएगा।
माया अवस्थी, एडीएम भोपाल
महिला रोज हंगामा कर रही है। इसकी वजह से शेल्टर होम में रहने वाली महिलाएं और आसपास के रहवासी परेशान है। इसके संबंध में सब जगह आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनने तैयार नहीं है।
-समर खान, संचालिका, निर्भया शेल्टर होम