बांग्लादेशियों के पेट पर लात मारने की तैयारी, भारतीय स्पॉन्सर्स ने खींचे हाथ

बांग्लादेशियों के पेट पर लात मारने की तैयारी, भारतीय स्पॉन्सर्स ने खींचे हाथ


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बढ़ते तनाव का खामियाजा खिलाड़ियों पर पड़ रहा है. बांग्लादेशी क्रिकेटर्स की स्पॉन्सरशिप भारतीय कंपनियों की ओर से खत्म की जा रही है. SG यानी सैंसपेरिल्स ग्रीनलैंड्स ने बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास समेत कई प्लेयर्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: भारत के साथ जारी तनाव के चलते बांग्लादेश क्रिकेट पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं, जिसका असर अब खिलाड़ियों पर मैदान के बाहर भी दिखने लगा है. मुस्ताफिजुर रहमान विवाद के चलते कई नेशनल क्रिकेटर्स के भारतीय स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट खोने का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय स्पॉन्सर ने बांग्लादेशियों के पेट पर लात मारने की तैयारी कर ली है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 में अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की डिमांड की थी.

दरअसल, भारतीय खेल उपकरण निर्माता कंपनी सैंसपेरिल्स ग्रीनलैंड्स (एसजी) ने कथित तौर पर कप्तान लिटन दास समेत कई बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने का फैसला किया है हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन खिलाड़ियों और उनके मैनेजर्स को इसकी सूचना दे दी गई है.

एसजी द्वारा प्रायोजित एक बांग्लादेशी क्रिकेटर ने क्रिकबज को बताया, ‘मैंने इस तरह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं सुनी है, जिससे टीम में व्याप्त असमंजस का पता चलता है.’ नाम न छापने की शर्त पर क्रिकबज से बात करते हुए बीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि खिलाड़ी मानसिक तनाव में हैं.

नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘क्रिकेटरों के लिए यह बहुत मुश्किल समय है क्योंकि उन्हें यह नहीं पता कि आने वाले दिनों में उनके लिए क्या होगा. वे काफी तनाव में हैं और यह स्वाभाविक है.’ उन्होंने आगे बताया कि खिलाड़ी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसला का इंतजार कर रहे हैं जिससे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू की जा सके.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

बांग्लादेशियों के पेट पर लात मारने की तैयारी, भारतीय स्पॉन्सर्स ने खींचे हाथ



Source link