Last Updated:
WPL 2026 Opening Ceremony Photos: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का रंगारंग आगाज हुआ है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और मॉडल हरनाज संधू ने अपनी परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरा. इसके बाद रैपर हनी सिंह ने अपनी गानों से समां बांधा. उनके गानों पर स्टेडियम में मौजूद फैंस झूमते नजर आए.
नई दिल्ली. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का रंगारंग आगाज हुआ. डिफेंडिंग चैंपियन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट से पहले मुकाबले से पहले स्टेडयम में धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें एक्ट्रेस और मॉडल जैकलीन फर्नांडिज, हरनाज संधू और रैपर हनी सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से महफिल लूटी. चलिए फोटोज के जरिए आपको इस ओपनिंग सेरेमनी की झलकियां दिखाते हैं.
हरनाज संधू की परफॉर्मेंस से शुरुआत
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की परफॉर्मेंस से इस ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई. जैकलीन फर्नांडेज और हनी सिंह के परफॉर्म करने से पहले हरनाज ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा. WPL के ऑफिशियल अकाउंट से हरनाज के परफॉर्म करने का वीडियो भी शेयर किया गया है.
View this post on Instagram