झाबुआ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया: पेटलावाद में कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग – Jhabua News

झाबुआ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया:  पेटलावाद में कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग – Jhabua News


इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों का मामला अब गरमा गया है। इस घटना के विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शनों के तहत पेटलावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर के श्रद्धां

.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दूषित पानी की आपूर्ति के कारण मासूमों की जान गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नैतिक रूप से मंत्री जिम्मेदार हैं और उन अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिनकी अनदेखी से यह गंभीर संकट उत्पन्न हुआ।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू डामोर और जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का मुख्य नेतृत्व पेटलावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम शेख और विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह अठाना ने किया।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह डाबड़ी, जीवन ठाकुर, प्रभात श्रीवास्तव, मन्नालाल हामड, विक्रम चावडा और गोलू हामड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। जावेद लोधी, भरत मुलेवा, मांगीलाल हामड, यूथ कांग्रेस के गौरव जानी, सारंगी ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मेड़ा और झकनावदा ब्लॉक अध्यक्ष भमर मखौड़ ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

क्षेत्र के अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इनमें रौनक भंडारी, मनीष राठौर, विष्णु गामड़, जयेश मेडा, जगदीश जानी, रघु सतोगिया, नाना गोयल, बबलू राठौड़ और चंदू राठौड़ शामिल थे, जिन्होंने पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लेकर मंत्री के प्रति अपना कड़ा विरोध जताया।

कांग्रेस के इस आंदोलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से ही श्रद्धांजलि चौक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस की कड़ी घेराबंदी और मुस्तैदी के बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पुतला दहन की कार्रवाई को अंजाम दिया और अपना विरोध दर्ज कराया।



Source link