बालाघाट में धान से भरे ट्रक में लगी आग, VIDEO: बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर टायर फटने से हादसा; पुलिस की तत्परता से जलने से बचा अनाज – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में धान से भरे ट्रक में लगी आग, VIDEO:  बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर टायर फटने से हादसा; पुलिस की तत्परता से जलने से बचा अनाज – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर भमोड़ी गांव के पास शुक्रवार शाम धान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक लांजी क्षेत्र के कलपाथरी उपार्जन केंद्र से धान लेकर गर्रा वेयरहाउस जा रहा था। समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे

.

टायर फटने से भड़की आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक (एमएच35के5729) का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद ट्रक के निचले हिस्से में आग लग गई, जो कुछ ही देर में फैलने लगी। चालक ने स्थिति भांपते ही ट्रक रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

देखें 3 तस्वीरें…

शुक्रवार शाम धान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई।

ट्रक लांजी क्षेत्र के कलपाथरी उपार्जन केंद्र से धान लेकर गर्रा वेयरहाउस जा रहा था।

ट्रक लांजी क्षेत्र के कलपाथरी उपार्जन केंद्र से धान लेकर गर्रा वेयरहाउस जा रहा था।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी मात्रा में शासकीय धान जलने से बच गया।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी मात्रा में शासकीय धान जलने से बच गया।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी क्षति

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान कुछ धान की बोरियां पानी में भीग गईं, जिससे उनके खराब होने की आशंका बनी हुई है।

दूसरे वाहन में धान की शिफ्टिंग

फिलहाल जले हुए ट्रक से धान को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन में भेजने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि शासकीय नुकसान को कम किया जा सके।

वाहनों की फिटनेस पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिले में 1 दिसंबर से धान उपार्जन का कार्य जारी है और बड़ी संख्या में ट्रकों से धान का परिवहन हो रहा है। इस दौरान ट्रकों में आग लगने और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे परिवहन में लगे वाहनों की फिटनेस और जांच व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया-

QuoteImage

समय पर सूचना मिलने और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

QuoteImage



Source link