विदिशा व्यापार महासंघ पर निष्क्रियता का आरोप: आम व्यापारियों ने अध्यक्ष चुनाव के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया – Vidisha News

विदिशा व्यापार महासंघ पर निष्क्रियता का आरोप:  आम व्यापारियों ने अध्यक्ष चुनाव के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया – Vidisha News


विदिशा व्यापार महासंघ में निष्क्रियता और एकतरफा निर्णयों को लेकर व्यापारियों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए अब अध्यक्ष का चुनाव सभी आम व्यापारियों द्वारा कराए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी मांग को लेकर नगर शुक्रवार

.

स्पेयर पार्ट्स संघ के महासंघ प्रतिनिधि आशीष मोदी बाबा और विवेक शर्मा ने बताया कि लगभग सात माह पूर्व व्यापार महासंघ अध्यक्ष का चुनाव सभी व्यापारियों द्वारा कराए जाने की मांग को लेकर महासंघ को एक आवेदन सौंपा गया था। उस समय महासंघ पदाधिकारियों ने शीघ्र साधारण सभा बुलाकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

हालांकि, सात-आठ महीने बीत जाने के बावजूद साधारण सभा का आयोजन नहीं किया गया। कई बार संपर्क करने पर भी कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसके विपरीत, महासंघ के कुछ पदाधिकारियों ने बिना साधारण सभा बुलाए ही प्रस्ताव को खारिज कर अपने स्तर पर चुनाव कराने का निर्णय ले लिया, जिससे व्यापारियों में नाराजगी और बढ़ गई।

पूर्व पदाधिकारियों से भी समर्थन लिया जाएगा व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष मोदी ने जानकारी दी कि अब आम व्यापारियों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर हजारों व्यापारियों के हस्ताक्षरों के साथ एक बार फिर महासंघ पदाधिकारियों और सभी डायरेक्टरों के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आम व्यापारियों और पूर्व पदाधिकारियों से समर्थन लिया जाएगा।

स्पेयर पार्ट्स संघ के डायरेक्टर विवेक शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यापार महासंघ के अस्तित्व को बचाने के लिए है। उन्होंने बताया कि व्यापार महासंघ का तीन वर्षीय कार्यकाल समाप्त हुए लगभग दस माह हो चुके हैं, लेकिन इस अवधि में तीन वर्षों से अधिक समय तक कोई साधारण सभा नहीं हुई।

महासंघ लगातार कमजोर होता जा रहा उन्होंने आगे कहा कि बंद जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी सहयोगी संगठनों से चर्चा किए बिना ही ले लिए जाते हैं। ऐसे मनमाने और एकतरफा फैसलों के कारण व्यापार महासंघ लगातार कमजोर होता जा रहा है।

इस अभियान को पूर्व महामंत्री चेतन वलेचा, पूर्व वरिष्ठ मंत्री मनोज पंजवानी, अवधेश दुबे, राजकुमार अग्रवाल, राकेश चौरसिया, रवि चौरसिया सहित कई वरिष्ठ व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है। सभी ने नगर के व्यापारियों से अपील की कि वे हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर अपनी आवाज को मजबूती से महासंघ पदाधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि व्यापार महासंघ को फिर से सशक्त और लोकतांत्रिक बनाया जा सके।



Source link