Babar Azam के साथ गर्दा उड़ाएंगे स्मिथ-स्टार्क, एशेज सीरीज के बाद एक साथ लौटे 12 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Babar Azam के साथ गर्दा उड़ाएंगे स्मिथ-स्टार्क, एशेज सीरीज के बाद एक साथ लौटे 12 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट


BBL 2025-26: एशेज सीरीज 2025-26 का रोमांच खत्म हो चुका है. यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर हुई, जिसे पैट कमिंस की कप्तानी वाली कंगारू टीम ने 4-1 से अपने नाम किया. आखिरी टेस्ट सिडनी में हुआ, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता और इंग्लैंड हार के साथ घर लौटी. इस सीरीज में खेलने वाले 12 खिलाड़ी अब बिग बैश लीग 2025-26 में जलवा दिखाते नजर आएंगे. कुल 12 खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है, जो ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे और अब बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में अलग-अलग टीमों के साथ जुड़ गए हैं. इनमें मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा जैसे बड़े नाम हैं, जो इस सीजन में गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं.

10 जनवरी यानी शनिवार को BBL में ये बड़े नाम नजर आएंगे. उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन जहां ब्रिस्बेन हीट टीम से जुड़ गए हैं, दोनों सिडनी थंडर के खिलाफ खेलेंगे, वहीं तेज गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए उपलब्ध रहेंगे. एलेक्स कैरी एडिलेड स्ट्राइकर्स की ताकत बढ़ाएंगे.

बाबर के साथ गर्दा उड़ाएंगे स्टार्क-स्मिथ

11 जनवरी यानी रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर स्टीव स्मिथ और टॉड मर्फी सिडनी सिक्सर्स के लिए जलवा दिखाएंगे. इस टीम में बाबर आजम पहले से ही खेल रहे हैं. ऐसे में अब स्टार्क और स्मिथ उनके साथ गर्दा उड़ाते दिखेंगे. वहीं बो वेब्स्टर की वापसी से होबार्ट हरिकेन्स को मजबूती मिलेगी. उनके अलावा जेक वेदराल्ड के खेलने की भी संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source


स्टार्क 10 साल बाद दिखाएंगे जलवा

एशेज सीरीज 2025-26 में 31 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे मिचेल स्टार्क 16 जनवरी को नजर आएंगे. वह सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलेंगे. वह पूरे 10 साल बाद इस टूर्नामेंट में लौट रहे हैं. आखिरी बार स्टार्क 2014-15 सीजन में दिखे थे और सिर्फ 2 मैच खेल पाए थे.

एशेज सीरीज के बाद BBL 2025-26 में लौटने वाले 12 खिलाड़ियों की लिस्ट

उस्मान ख्वाजा- ब्रिस्बेन हीट
मार्नस लाबुशेन- ब्रिस्बेन हीट
माइकल नेसर- ब्रिस्बेन हीट
ब्रेंडन डोगेट- मेलबर्न रेनेगेड्स
स्टीव स्मिथ- सिडनी सिक्सर्स
टॉड मर्फी- सिडनी सिक्सर्स
मिचेल स्टार्क- सिडनी सिक्सर्स
जेक वेदराल्ड- होबार्ट हरिकेन्स
बो वेब्स्टर- होबार्ट हरिकेन्स
एलेक्स कैरी- एडिलेड स्ट्राइकर्स
जोश इंग्लिस- पर्थ स्कॉर्चर्स
झाय रिचर्डसन- पर्थ स्कॉर्चर्स

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे? नोट कर लें टाइमिंग, वरना मिस कर देंगे RO-KO के चौके-छक्के



Source link