गुना में भाजपा ने शिवालयों में किया अभिषेक: जिलाध्यक्ष बोले- सोमनाथ केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की अडिग आस्था का जीवंत प्रतीक – Guna News

गुना में भाजपा ने शिवालयों में किया अभिषेक:  जिलाध्यक्ष बोले- सोमनाथ केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की अडिग आस्था का जीवंत प्रतीक – Guna News


सोमनाथ मंदिर के स्थापना के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर गुना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को शिव मंदिरों में विशेष पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार और विधायक पन्नालाल शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ

.

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में तीन दिवसीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आयोजित किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में विभिन्न शिवालयों में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। आज सोमनाथ मंदिर को पूरे एक हज़ार वर्ष हो चुके हैं और इस कालखंड में कई बार विदेशी आक्रांताओं ने इस पवित्र स्थल पर हमले कर इसे तहस-नहस किया, पर ये आज भी अपने स्थान पर अडिग है।

पूजन करते जिलाध्यक्ष।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्वाभिमान का प्रतीक

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की अडिग आस्था, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय समाज की अदम्य इच्छाशक्ति और आत्मबल को दर्शाता है। हज़ार वर्षों की वह श्रद्धा, जो कभी टूटी नहीं, झुकी नहीं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यह संदेश देता है कि भारत की सांस्कृतिक जड़ें अत्यंत मजबूत हैं और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना ही हमारी पहचान है।

कैंट और रेल परिसर में भी हुआ अभिषेक

सोमनाथ मंदिर के हज़ार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कालापाठा कैंट शिवालय और सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में विधायक पन्नालाल शाक्य ने अभिषेक किया। वहीं रेल परिसर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में जिला महामंत्री संतोष धाकड़, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राधेश्याम पारिख और जिला उपाध्यक्ष शिवपाल परमार ने शिव अभिषेक किया।

ये रहे मौजूद

आयोजन में नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा, मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, हरिसिंह यादव, देवेंद्र गुप्ता, मनोज दुबे, अर्जुन सिंह राजपूत, रामकुमार शर्मा, राजेश साहू, नरेंद्र बड़कुल, दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सुरेश रघुवंशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं अन्य स्थानों पर बारेलाल धाकड़, सुरेंद्र जीत सिंह, देवकीनंदन जाट, ओम प्रकाश नरवरिया, ममता तोमर, पवन यादव, नरेश व्यास और अंजना जाट मौजूद थे।



Source link