बंद हो चुकी कमर्शियल वाहन कंपनियों के पुराने वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नहीं लग पाने से फिटनेस प्रक्रिया अटक गई है। नतीजा यह कि दर्जनों वाहन खड़े हैं, किस्तें चल रही हैं और काम ठप है। इंदौर में ही ऐसे 12 से ज्यादा मामले सा
.
एक कंपनी के पास 2017 में खरीदे गए 15 डंपर हैं। शुरुआती दो साल फिटनेस मिली, फिर हर साल रिन्युअल होता रहा। इस साल कंपनी के लोग फिटनेस के लिए परिवहन विभाग पहुंचे तो कहा गया पहले एचएसआरपी लगवाइए, तभी फीस जमा होगी। एचएसआरपी के लिए आवेदन किया तो प्रक्रिया वहीं अटक गई, क्योंकि वाहन निर्माता कंपनी अब बंद हो चुकी है। अब न एचएसआरपी लग पा रही है, न ही फिटनेस हो पा रहा है।
ऐसे कई मामले आ रहे : परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऐसे कई वाहन मालिक रोज आ रहे हैं। लोगों का कहना है फिटनेस नहीं होने से उनके कमर्शियल वाहन खड़े हैं। एक व्यक्ति के दो कमर्शियल वाहन घर पर ही खड़े हैं। किस्तें भरना पड़ रही हैं, फिटनेस नहीं होने से वाहन नहीं चला पा रहे।
इधर, परिवहन विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं, क्योंकि समस्या इंदौर ही नहीं, प्रदेशभर की है। अधिकारियों ने मुख्यालय भी बात की, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसे वाहनों की संख्या काफी ज्यादा है।
छोटे वाहनों में ये दिक्कतें भी
- कई लोगों ने कंपनी की जगह दूसरों से एचएसआरपी लगवा ली। हालांकि इसे मान्य नहीं किया जा रहा। कहा जा रहा है अथॉरोइज्ड डीलर से ही लगवाएं।
- वाहन के ट्रांसफर, रिन्युअल व अन्य कामकाज भी 15 से 20 दिन लेट हो रहे हैं, क्योंकि पहले एचएसआरपी लगवाना होती है। एचएसआरपी में सात से दस दिन का समय लग रहा है।
- वाहनों के ट्रांसफर देरी की वजह से क्रेता-विक्रेता शपथ पत्र बनवाकर वाहन की डिलीवरी कर रहे हैं।
इसलिए हो रही दिक्कतें
- 1 अप्रैल 2019 से वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य कर दी गई। इसके बाद के वाहनों पर तो यह लगकर आ रही, लेकिन पुराने वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए अभियान चलाया गया।
- करीब छह महीने पहले से यह नियम लागू कर दिया गया कि किसी भी वाहन का ट्रांसफर, रिन्युअल, फिटनेस सहित सारे कामकाज तभी होंगे जब वाहनों पर एचएसआरपी लगी हुई हो।
- एचएसआरपी के लिए आवेदन संबंधित कंपनी में ही करना होता है। अब जिन वाहनों की कंपनियां बंद हो गईं, उनको परेशानी आ रही है।
- वाहन चालक को आवेदन में संबंधित कंपनी का बताना पड़ता है, उसके नहीं होने पर एचएसआरपी नहीं बन रही है।
परिवहन मुख्यालय बात की है लगातार कई ऐसे वाहन चालक और कंपनी से जुड़े लोग आ रहे हैं। अब जो कंपनियां बंद हो गईं, उनके वाहन पर एचएसआरपी नहीं लग पा रही है। उनको लेकर परिवहन मुख्यालय बात की है। – अर्चना मिश्रा, एआरटीओ