विराट कोहली ने लिए अर्शदीप सिंह के मजे, देखकर रोहित शर्मा हुए लोटपोट

विराट कोहली ने लिए अर्शदीप सिंह के मजे, देखकर रोहित शर्मा हुए लोटपोट


Last Updated:

Virat Kohli Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा में रविवार, 11 जनवरी को खेला जाएगा. इस मैच से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने जमकर ट्रेनिंग की. इस ट्रेनिंग के दौरान विराट कोहली अर्शदीप सिंह की नकल करते दिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विराट कोहली ने की अर्शदीप सिंह की नकल

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली मजेदार मूड में नजर आए. विराट ने वडोदरा में खेले जाने वाले मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान ट्रेनिंग सेशन में विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह के मजे लिए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान टीम इंडिया की ट्रेनिंग के दौरान युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की दौड़ने की स्टाइल की नकल करते दिख रहे हैं. सीनियर बल्लेबाज कोहली और रोहित शर्मा ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की कड़ी ट्रेनिंग में शानदार फॉर्म दिखाया.

वनडे सीरीज रविवार से शुरू होगी, इसके बाद लंबा टी20 सीजन है जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल शामिल हैं. कोहली और रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी में दो-दो मैच खेलने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक भारतीय तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स का सामना किया. कोहली ने घरेलू टूर्नामेंट में 77 और 131 रन बनाए हैं और उन्होंने भारतीय स्पिनरों और तेज गेंदबाजों का आक्रामक तरीके से सामना किया. उन्होंने नेट्स में थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स की मुश्किल बाउंस का भी सामना किया.

ट्रेनिंग में नहीं थे श्रेयस और ऋषभ पंत

हालांकि, भारत के मिडिल ऑर्डर के श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत, साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तीन घंटे की ट्रेनिंग में नहीं थे क्योंकि उन्होंने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेला था. ये तीनों खिलाड़ी शनिवार को टीम से जुड़ सकते हैं. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने भी अपनी ट्रेनिंग और बैटिंग प्रैक्टिस आराम से पूरी की, उन्होंने दिसंबर के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों में पैर की चोट के कारण नहीं खेले थे.

भारत की वनडे टीम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

विराट कोहली ने लिए अर्शदीप सिंह के मजे, देखकर रोहित शर्मा हुए लोटपोट





Source link