रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 2026 सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर धमाकेदार जीत दर्ज की.
जीत के जश्न में डूबी RCB को लगा तगड़ा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत के बाद एक बड़ा झटका लगा है. टीम की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गई हैं. पूजा वस्त्राकर के बाहर होने की पुष्टि टीम के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने की. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी के हेड कोच ने मीडिया से कहा, ‘पूजा वस्त्राकर चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.’
स्टार क्रिकेटर दो सप्ताह के लिए बाहर
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब के लिए मौजूद पूजा वस्त्राकर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है. वह दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगी.’ पूजा वस्त्राकर नीलामी के दौरान थीं और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रही थीं. लीग के शुरू होने तक उनके ठीक होने की उम्मीद थी.
हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई
पूजा वस्त्राकर को रिलीज किए जाने से ठीक पहले हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई. दाएं हाथ की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर पिछले तीन सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थीं. महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुई नीलामी में आरसीबी ने पूजा को 85 लाख में खरीदा था. पूजा वस्त्राकर टीम में संतुलन की दृष्टि से अहम खिलाड़ी हैं. दाएं हाथ की तेज गेंदबाजी के अलावा वह निचले क्रम की सक्षम बल्लेबाज भी हैं.
पूजा वस्त्राकर के रिकॉर्ड्स
पूजा वस्त्राकर के टी20 रिकॉर्ड्स पर गौर करें तो 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 58 विकेट उन्होंने लिए हैं. वहीं, 43 पारियों में उन्होंने 332 रन बनाए हैं. वहीं, आईपीएल के 16 मैचों में उन्होंने 126 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट लिए हैं. इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से दूर पूजा की वापसी महिला प्रीमियर लीग में तय मानी जा रही थी, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी ने उनकी वापसी का इंतजार फिर बढ़ा दिया है.