चमकेगा, बिकेगा… लंबे समय तक टिका रहेगा आलू, फसल खोदने के पहले और बाद किसान जरूर करें ये काम

चमकेगा, बिकेगा… लंबे समय तक टिका रहेगा आलू, फसल खोदने के पहले और बाद किसान जरूर करें ये काम


Last Updated:

Aloo Kheti Tips: मंडियों में आलू की फसल बिकने के लिए तैयार है, लेकिन बाजार में किसानों को आलू के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं. कृषि एक्सपर्ट्स की मानें तो किसानों को अपनी उपज जल्दबाजी में बेचने की जगह उसे स्टोर करना चाहिए, आइए जानते हैं कि आलू को कैसे सही ढंग से स्टोर करें…

Aloo Kheti Tips: मध्य प्रदेश में आलू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. कुछ किसान आलू की हार्वेस्टिंग करने के बाद तुरंत उपज को बाजार में बेच देते हैं. इस दौरान बाजार में आलू की आवक ज्यादा होने के कारण भाव कम रहते हैं. ऐसे में कई किसान मजबूरी में फसल तुरंत बेच देते हैं, जबकि कुछ किसान अधिक दाम मिलने की उम्मीद में आलू को लंबे समय तक भंडारण के लिए स्टोर करते हैं. बारिश के मौसम तक यानी 5 से 6 महीने बाद आलू के दामों में तेजी देखी जाती है, जिससे भंडारण करने वाले किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है.

किसान सलाहकार अनुपम चतुर्वेदी ने लोकल 18 को बताया, आलू को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए खेत स्तर से ही सही तैयारी जरूरी है. फसल के दौरान खेत में पोटाश की संतुलित मात्रा का उपयोग जरूर करना चाहिए. पोटाश डालने से आलू की स्टोरेज क्षमता बढ़ती है और कंदों को सड़न व अन्य बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है. इससे आलू लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं. आलू की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हार्वेस्टिंग से पहले पौधों की कटाई भी बेहद जरूरी है.

हार्वेस्टिंग से 20-25 दिन पहले करें ये काम
अनुपम चतुर्वेदी के अनुसार, खुदाई से पहले आलू के पौधों को जमीन की सतह के बराबर से काट देना चाहिए. इसके बाद जब आलू की खुदाई की जाती है तो कंदों का छिलका मजबूत होता है, जिससे आलू को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है. ऐसे आलू बीज के लिए भी ज्यादा उपयुक्त माने जाते हैं. यदि किसान आलू को बीज या लंबे समय के भंडारण के लिए रखना चाहते हैं तो हार्वेस्टिंग से 20 से 25 दिन पहले खेत में सिंचाई बंद कर देनी चाहिए, इससे आलू पूरी तरह पक जाते हैं, उनका छिलका मजबूत होता है और चमक भी बनी रहती है. सिंचाई बंद करने से आलू की गुणवत्ता बेहतर होती है और भंडारण के दौरान खराब होने की आशंका कम रहती है.

आलू खोदने के बाद ये प्रक्रिया जरूरी
खुदाई के समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आलू को किसी तरह की चोट न लगे. चोटिल आलू जल्दी खराब होते हैं और लंबे समय तक स्टोर नहीं हो पाते. खुदाई के बाद आलू को कुछ समय के लिए धूप में फैलाकर सुखाना चाहिए, ताकि उनकी ऊपरी नमी पूरी तरह खत्म हो जाए, हार्वेस्टिंग के बाद किसान अक्सर आलू को खेत में ही एक जगह इकट्ठा कर लेते हैं, लेकिन इस दौरान भी सावधानी जरूरी है. आलू को ऐसी जगह रखें जहां उनके छिलके को नुकसान न पहुंचे. अगर छिलका सुरक्षित रहता है तो आलू को लंबे समय तक कोल्ड स्टोरेज या सामान्य भंडारण में सुरक्षित रखा जा सकता है. सही तरीके से भंडारण कर किसान बेहतर दाम मिलने पर आलू बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeagriculture

चमकेगा, बिकेगा, लंबे समय तक टिगेगा आलू, फसल खोदने के पहले और बाद करें ये काम



Source link