Last Updated:
CUET Exam Tips: 12वीं पास करने वाले छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है आगे क्या? हायर एजुकेशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए CUET एक सुनहरा मौका बन सकता है. CUET के जरिए देश की 44 से ज्यादा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कम खर्च में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई का मौका मिलता है. आइए जानते है…
CUET Exam Date: 10 फरवरी से एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसमें बच्चे 10th और 12th के पेपर देंगे .10th पास करने के बाद तो बच्चे 11th में आ जाएंगे लेकिन 12th पास करने वाले स्टूडेंट में तीन तरह के बच्चे होते हैं एक वह जो पहले से अपना टारगेट फिक्स किए हुए हैं. इस की तरफ आगे बढ़ते हैं इसके अलावा कुछ स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो 12वीं के बाद ही पुलिस, आर्मी जैसी अलग-अलग नौकरियों की तैयारी करने लगते हैं. कई बच्चे ऐसे होते हैं जो हायर एजुकेशन करना चाहते हैं. ऐसे बच्चों के लिए CUET वरदान बन सकती है.
CUET को क्लियर करने वाले स्टूडेंट देश की टॉप 44 से अधिक सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अपने मार्क्स के आधार पर एडमिशन लेकर मनचाहे सब्जेक्ट में पढ़ाई कर सकते हैं. अगर नंबर थोड़े कम हैं तो स्टेट यूनिवर्सिटी या कॉलेज में भी पढ़ाई कर सकते हैं, लेकिन जब आपको CUET के माध्यम से सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलता है तो यहां ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन बहुत कम खर्चे में हो जाती है. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्थित हॉस्टल में फ्री में रहने को मिलता है. मिनिमम चार्ज में खाना भी मिलता है. मुख्य रूप से अगर आप प्रतिभावान है तो उसको निकालने का मौका CUET दे सकती है.
बड़े शहर में रहकर बड़े एग्जाम की तैयारी
अगर आप किसी बड़े एग्जाम की बड़े शहर में रहकर तैयारी करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह एग्जाम आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है, क्योंकि CUET क्लियर करने से आपको यूनिवर्सिटी के कैंपस के हॉस्टल में रहने का मौका मिलेगा और आप पास के किसी भी कोचिंग में जाकर या हॉस्टल में ही रहकर आराम से तैयारी कर सकते.
क्या कहते हैं सूरज सर?
सागर में महिंद्रा कोचिंग के डायरेक्टर सूरज सर बताते हैं कि CUET के एग्जाम में केवल 12th का ही सिलेबस आता है. आप मैथ्स, बायो, आर्ट ,हिस्ट्री जिस भी विषय से पढ़ाई कर रहे हैं और आगे जिस विषय से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं. उसी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. ऐसे में अगर आपकी 12th की तैयारी तगड़ी है. तो आप इस एग्जाम को आराम से निकाल सकते हैं. लेकिन इसमें फर्क यह होता है कि जहां ट्वेल्थ के एग्जाम देते हैं, तो इसमें हमें विस्तार से उत्तर लिखने होते हैं लेकिन एंट्रेंस एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं. सिलेबस में इन सब्जेक्ट के अलावा हिंदी इंग्लिश भी पूछी जाती है और जनरल नॉलेज में रीजनिंग मैथ्स Gk/Gs/ करंट अफेयर्स भी पूछा जाता है.
ऐसे करें तैयारी
अब इसकी तैयारी के लिए आप पिछले सालों के कुछ पेपर को लगाकर देखिए, जिससे आपका अध्ययन भी होगा और यह आइडिया भी होगा कि किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं. ऐसी तैयारी को आसान बना सकते हैं. साथ ही अभी कम से कम दो से ढाई महीने का मौका है तो आपको इससे कमियां पता चलेंगी जिनको दूर करके आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं. जब आपके बोर्ड के एग्जाम पूरे हो जाएंगे तो जितने भी दिन बच जाते हैं एंट्रेंस एग्जाम को तो उसे दौरान घूमने फिरने की बजाय आप CUET की तैयारी पर ध्यान दें. 31 जनवरी तक बच्चे इस एग्जाम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं उसको अभी से टारगेट कर लें.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें