नीमच में आज 4 घंटे बिजली कटौती: पोल शिफ्टिंग के कारण सुबह 12 से दोपहर 4 बजे तक नहीं रहेगी लाइट – Neemuch News

नीमच में आज 4 घंटे बिजली कटौती:  पोल शिफ्टिंग के कारण सुबह 12 से दोपहर 4 बजे तक नहीं रहेगी लाइट – Neemuch News



नीमच शहर के औद्योगिक ग्रिड से जुड़े उपभोक्ताओं को आज 4 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। रविवार को एमपीआरडीसी (MPRDC) की ओर से पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहागी।

.

सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी औद्योगिक ग्रिड से निकलने वाले 11 केवी के विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। इनमें 11 केवी औद्योगिक फीडर, जेल फीडर और भरभड़िया कृषि फीडर शामिल हैं।

33 केवी लाइन बंद होने से औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत कार्यालय, स्कीम नंबर 36 ए, तहसील कार्यालय, मेडिकल कॉलेज और परफेक्ट वॉयर जैसे एचटी कनेक्शन भी प्रभावित होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोल शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही शाम को बिजली व्यवस्था फिर से बहाल कर दी जाएगी।



Source link