कुनो राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े चिलवानी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक वनकर्मी के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। वन परिक्षेत्र अगरा, श्योपुर निवासी पुष्पेन्द्र पिता पतोली राम जगनेरी (36) ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर
.
फरियादी के अनुसार, यह घटना शनिवार को शाम करीब 5:45 से 5:55 बजे के बीच देवरी क्षेत्र में तेदू की बरी ताल के पास हुई। उस समय वह चीता स्टाफ में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक चीते ने गांव के हक्कू यादव की बकरी को मार दिया था।
वनकर्मी से मारपीट कर, जान मारने की धमकी दी
वनकर्मी ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही थी। इसके बावजूद, देवरी, चिलवानी निवासी हक्कू पिता ग्यासी, बैजनाथ पिता ग्यासी, रामबीर पिता ग्यासी और अजीत पिता बाईसराम ने उनके साथ जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने मौके पर मौजूद सुरक्षा श्रमिक संतम यादव के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही
थाना प्रभारी जय रघुवंशी ने बताया कि मामले में अपराध क्रमांक 01/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(1), 296(ए), 351(3), 3(5) के साथ ही एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) के तहत मामला कायम किया गया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।