गजराराजा मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध जेएएच समूह के अस्पतालों में एम्स की तर्ज पर फायर सिस्टम लगाए जाएंगे। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
.
जयारोग्य चिकित्सालय समूह के न्यू जेएएच को छोड़कर पूरे अस्पताल में आगजनी से निपटने के लिए एक्सटिंगग्युशर (आग बुझाने वाले सिलेंडर) का ही सहारा है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने की स्थिति में अलार्म बजने के साथ-साथ अग्निशमन यंत्र का पूरा सिस्टम लगा हुआ है।
बीते साल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में औजार स्ट्रलाइज करते समय आग लग गई थी जिस पर तुरंत ही काबू पा लिया गया था, लेकिन यहां अलार्म नहीं बजे थे। इसके अलावा केआरएच में बीते साल करीब 4 बार शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी और एक बार न्यूरोलॉजी–न्यूरोसर्जरी तथा कार्डियोलॉजी में शॉर्ट सर्किट हो चुका है। डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि आगजनी की घटना पर तुरंत ही काबू पाया जा सके। इसलिए उक्त व्यवस्था हो रही है।