बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर जी के शयन आरती में दर्शन किए. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत और सत्कार किया गया. इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने कहा कि जब बाबा महाकाल का बुलावा आता है, तो आना ही पड़ता है. उनका और शमिता का बुलावा आ गया था. वह पहली बार शयन आरती में शामिल हुई हैं. यहां आकर मन को बहुत शांति मिलती है. उन्होंने बाबा से कहा है कि वह जल्द उन्हें फिर से बुलाएं. उनकी बहन बहुत बड़ी शिवभक्त है. शमिता शेट्टी ने कहा कि वह पहली बार बाबा महाकाल के दर पर आई हैं. यहां आकर बहुत शांति महसूस कर रही हैं. मंदिर प्रबंधन ने बहुत अच्छे से आयोजित किया है. वह सभी को धन्यवाद कहना चाहती हैं.