रीवा का खटकाहाई बाजार, यहां सस्ते दामों में मिलेगा हर आइटम, बड़ा रोचक है इसका इतिहास


X

title=

रीवा का खटकाहाई बाजार, सस्ते दामों में मिलेगा हर आइटम, बड़ा रोचक है इसका इतिहास

 

arw img

Rewa Famous Market: रीवा का खटकाहाई बाजार सैकड़ो वर्ष पुरानी है. रीवा का यह मार्केट फोर्ट रोड के बगल में स्थित है. इस मार्केट में तकरीबन पचास की संख्या में ऐसी दुकानें हैं, जहां श्रृंगार के सभी सामान मिलते हैं. इस बाजार में इंसान की जरूरत की हर सामग्री मिल जाती है. इस मार्केट में सालों पुरानी दुकानें है. यह मार्केट फोर्ट रोड के बगल में स्थित है. इस बाजार को ग्रामीणों का बाजार भी कहा जाता है, क्योंकि गांवों से आने वाले लोग ज्यादातर किसान परिवार के होते है. ऐसे में उनके बजट के हिसाब से सामान उपलब्ध होता है. रीवा के खटकाहाई बाजार के नाम की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. यहां बिसात खाने की दुकान चलाने वाले सुंदरलाल बताते हैं कि इस बाजार में पहले खटिक जाति के लोग रह कर खटाई का व्यापार किया करते थे, खटाई के बदले वो पैसे नहीं लेते थे बल्कि अपनी जरूरत का समान लिया करते थे. खटिको के खटाई व्यापार करने के कारण इस बाजार का नाम खटकाहाई पड़ा है. ये बाजार रीवा के बघेल राजवंश के जमाने में भी हुआ करता था.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

रीवा का खटकाहाई बाजार, सस्ते दामों में मिलेगा हर आइटम, बड़ा रोचक है इसका इतिहास



Source link