Last Updated:
Virat Kohli’s Reaction Rohit Sharma 650 international six: रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. जब रोहित ने 650वां छक्का जड़ा तब विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था. कोहली ने ड्रेसिंग रूम से ताली बजाकर रोहित के इस महारिकॉर्ड का स्वागत किया. रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 26 रन बनाए.
नई दिल्ली. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाए. रोहित को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत थी जो उन्होंने वडोदरा वनडे में पूरे कर लिए. रोहित के रिकॉर्ड 650वें छक्के को देखकर विराट कोहली भी ड्रेसिंग रूम में बैठकर ताली बजाते दिखे. कोहली ने रोहित के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर उन्हें बधाई दी.रोहित 29 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे.विराट और रोहित को टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलते हुए लंबा समय हो गया है.दोनों ने कई बार अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया की डुबती नैया को पार लगाया है.
कीवी पेसर काइल जेमिसन का सामना करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन फील्डर के ऊपर से एक शानदार छक्का लगाकर अपने इंटरनेशनल करियर में 650 छक्के पूरे किए. उन्होंने एक ऐसा बड़ा मुकाम हासिल किया जो दुनिया में किसी और खिलाड़ी ने पहले नहीं किया है. इसके बाद विराट कोहली ने दोनों हाथों को उपर उठाकर ताली बजाई और अपने साथी खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए एक साथ कई यादगार पारियां खेली है.
— ℍ𝕚𝕥𝕞𝕒𝕟_𝕃𝕚𝕥𝕖_𝕍𝕖𝕣𝕤𝕚𝕠𝕟🏏 (@RajBhandari97) January 11, 2026