Virat Kohli 28000 International Runs: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रनों का पहाड़ पार करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. विराट से पहले पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने ये अद्भुत कारनामा किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कोहली ने 25 रन बनाते ही क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना दर्ज करा लिया.