विराट कोहली या रोहित शर्मा… न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन हैं सबसे ज्यादा खतरनाक? ये रहे दोनों धुरंधर बल्लेबाजों के रिकॉर्ड

विराट कोहली या रोहित शर्मा… न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन हैं सबसे ज्यादा खतरनाक? ये रहे दोनों धुरंधर बल्लेबाजों के रिकॉर्ड


शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया जब आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी तो करोड़ों फैंस की नजरें महान बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होगा. पहला वनडे इंटरनेशनल मैच आज दोपहर 1:30 बजे से वडोदरा में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार पारियों का इंतजार है. आइए देखते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा प्रदर्शन रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन हैं सबसे ज्यादा खतरनाक?

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 से 2025 के बीच 31 वनडे मैचों की 29 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1073 रन बनाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 147 रन है. रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था. इस मैच में उन्होंने 76 रन की पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था. ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से ही रोहित शर्मा बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


न्यूजीलैंड के लिए काल बनेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की फॉर्म और फिटनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. रोहित शर्मा की फॉर्म पहले भी उनके साथ थी, लेकिन वे शुरुआती ओवरों में तेज खेलने की कोशिश करते थे. बदलाव यह है कि रोहित अब 2019 वाले रोहित नजर आ रहे हैं, जो लंबी पारियां खेलने के लिए मशहूर थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी रोहित से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका वाली सीरीज के दौरान दिखी फॉर्म की उम्मीद रहेगी.

विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे घातक रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 2010 से 2025 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 33 मैचों में 6 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1,657 रन बनाए हैं. विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 154 रन रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि विराट कोहली प्रचंड फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले थे.



Source link