खरगोन में 5 घंटे बाद चक्काजाम खत्म: ASP बोलीं-जांच के बाद TI पर लेंगे एक्शन; हिंदू युवक को पीटने पर भड़का था विवाद – Maheshwar News

खरगोन में 5 घंटे बाद चक्काजाम खत्म:  ASP बोलीं-जांच के बाद TI पर लेंगे एक्शन; हिंदू युवक को पीटने पर भड़का था विवाद – Maheshwar News

चक्काजाम कर रहे प्रदर्शनकारी टीआई के निलंबन की मांग कर रहे थे।

खरगोन जिले के कसरावद में सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। शहर के जय स्तंभ चौराहे पर प्रदर्शन-नारेबाजी के कारण सड़क के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर तक गाड़ियां फंस गईं।

.

प्रदर्शनकारी कसरावद थाने के टीआई राजेंद्र बर्मन को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि टीआई बर्मन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए हिंदू समाज के लोगों के साथ अभद्रता की है। उन पर लाठीचार्ज कराया है।

स्थिति देखते हुए 5 थानों का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। एसडीओपी श्वेता शुक्ला, महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल, मेनगांव थाना प्रभारी पंकज तिवारी, मंडलेश्वर टीआई दीपक यादव, खरगोन डीआरपी लाइन प्रभारी कैलाश चौहान समेत 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

दो दौर की बातचीत के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे प्रदर्शन खत्म कराया जा सका।

देखिए, मौके की 6 तस्वीरें…

प्रदर्शनकारी टीआई राजेंद्र बर्मन के निलंबन की मांग कर रहे थे।

चक्काजाम के कारण करीब 5 किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई।

चक्काजाम के कारण करीब 5 किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

थाने के अंदर पुलिस के सीनियर अफसर मामले पर चर्चा करते रहे।

थाने के अंदर पुलिस के सीनियर अफसर मामले पर चर्चा करते रहे।

रात करीब डेढ़ बजे चक्काजाम खत्म किया गया।

रात करीब डेढ़ बजे चक्काजाम खत्म किया गया।

हिंदू युवक के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदू युवक के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बस के यात्रियों के बीच हुआ था विवाद मामला एक बस के यात्रियों के बीच विवाद से जुड़ा है। इंदौर से खरगोन की तरफ आ रही मां शारदा ट्रैवल्स की यात्री बस खलघाट में महावीर होटल पर नाश्ते के लिए रुकी। एक यात्री राजकुमार नीचे उतरने लगा। इसी दौरान एक मुस्लिम पैसेंजर का पैर राजकुमार को लग गया। राजकुमार ने आपत्ति जताई तो उस व्यक्ति ने गाली-गलौज की। फिर उसके 4 साथियों ने राजकुमार को बस से नीचे खींच लिया। मारपीट करने लगे।

अन्य यात्रियों ने मामला शांत कराया। बस होटल से आगे ही बढ़ी थी कि अरिहंत नगर के पास इकट्‌ठा हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बस को रुकवा लिया। यहां दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद पुलिस बुलाई गई, जो बस को कसरावद थाने ले आई।

थाने में बातचीत के बाद टीआई राजेंद्र बर्मन ने ड्राइवर को बस आगे ले जाने की अनुमति दे दी।

बस छोड़ने पर हिंदू संगठन का विरोध हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बस को छोड़ने का विरोध किया। वे थाने से निकलकर सामने स्थित जय स्तंभ चौराहे पर इकट्ठा हो गए। नारेबाजी करने लगे। चक्काजाम कर दिया।

मामले के मिनट टु मिनट अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

Source link