घर में जरूर लगाएं रबर प्लांट! साफ करेगा हवा, 10 साल बाद चंदन के दाम पर बिकेगा

घर में जरूर लगाएं रबर प्लांट! साफ करेगा हवा, 10 साल बाद चंदन के दाम पर बिकेगा


Last Updated:

Sidhi News: रबर प्लांट को बढ़ाना भी काफी आसान है. इसके लिए पौधे की कुछ पत्तियों को काटकर अगर नमी वाले गमले में लगा दिया जाए, तो कुछ ही दिनों में नए पौधे उग आते हैं.

सीधी. देश की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. एयर क्वालिटी के बिगड़ने की सबसे बड़ी वजहों में पराली जलाना भी शामिल है. ऐसे हालात में घर के भीतर की हवा को साफ और ताजा रखना बेहद जरूरी हो गया है. इसी कारण लोग महंगे एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं लेकिन अब इसका एक सस्ता और प्राकृतिक विकल्प भी मौजूद है, जिसे रबर प्लांट कहा जाता है. रबर प्लांट न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होता है बल्कि इसमें हवा को शुद्ध करने की जबरदस्त क्षमता भी होती है. यह पौधा वातावरण में मौजूद हानिकारक धूल कणों और प्रदूषित तत्वों को सोखकर घर की हवा को फ्रेश बनाए रखता है. इसकी हरी-भरी पत्तियां घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं. खास बात यह है कि रबर प्लांट को घर में आसानी से मेंटेन किया जा सकता है, ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती.

सीधी शहर स्थित चित्रकूट आई केयर के संचालक डॉ राहुल जायसवाल ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि कई लोगों को पेड़-पौधों से एलर्जी की समस्या होती है लेकिन रबर प्लांट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे किसी भी तरह की एलर्जी नहीं होती. रबर प्लांट में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं. यही कारण है कि आयुर्वेद में भी इस पौधे का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है.

घर की हवा को करेगा शुद्ध
डॉ जायसवाल के मुताबिक, रबर प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने के साथ कमरे में नमी बनाए रखता है, जिससे डस्ट एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. जिन लोगों को धूल से एलर्जी की शिकायत रहती है, उनके लिए यह पौधा बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत
डॉ राहुल जायसवाल ने आगे बताया कि इसकी 2-3 ताजी पत्तियों को मैश कर त्वचा पर लगाने से कई प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है. इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

चंदन के समान कीमत
वहीं माली रामसिया पटेल ने लोकल 18 को बताया कि रबर प्लांट को बढ़ाना भी बेहद आसान है. इसके लिए पौधे की कुछ पत्तियों को काटकर नमी वाले गमले में लगा दिया जाए, तो कुछ ही दिनों में नए पौधे तैयार हो जाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि इस पौधे को ज्यादा पानी या देखभाल की जरूरत नहीं होती और यह बंजर जमीन में भी आसानी से उग सकता है. रामसिया पटेल के मुताबिक, 10 से 12 साल बाद रबर प्लांट की कीमत काफी बढ़ जाती है और यह चंदन के समान महंगे दामों पर बिक सकता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

घर में जरूर लगाएं रबर प्लांट! साफ करेगा हवा, 10 साल बाद चंदन के दाम पर बिकेगा



Source link