छक्के के साथ ध्वस्त हुआ इतिहास, राहुल ने छीना कोहली का ताज, निशाने पर कैप्टन कूल का प्रचंड रिकॉर्ड

छक्के के साथ ध्वस्त हुआ इतिहास, राहुल ने छीना कोहली का ताज, निशाने पर कैप्टन कूल का प्रचंड रिकॉर्ड


टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार जीत के साथ आगाज किया. जीत के हीरो रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली. कोहली ने शानदार 93 रनों की आतिशी पारी खेली. वह अपने शतक की ओर आगे बढ़ ही रहे थे कि अचानक अपना विकेट दे बैठे. हालांकि, गिल और अय्यर के साथ मिलकर उन्होंने जीत की भूमिका लिख दी थी. गौरतलब है कि विराट कोहली के अलावा इस मैच में एक जबरदस्त कारनामा टीम इंडिया के धमाकेदार विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने किया है. राहुल ने विराट कोहली का ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है साथ ही अब उनके निशाने पर भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रचंड रिकॉर्ड है.देखना दिलचस्प होगा राहुल ऐसा कर पाते हैं या नहीं…

आखिरी के ओवरों में किया कारनामा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्सेज लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में. इस मामले में नंबर 1 पर भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शुमार है. हालांकि इसी बीच लोकेश राहुल ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बता दें कि राहुल ने 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्के लगाए. उन्होंने ये सभी बाउंड्री 49वें ओवर के आखिरी गेंद पर लगाई. उन्होंने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में मैच खत्म किया. विनिंग सिक्स लगाते ही राहुल कोहली से आगे निकल गए.

तोड़ दिया कोहली का रिकॉर्ड
बता दें कि वनडे क्रिकेट में विनिंग सिक्स सबसे ज्यादा बार लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम पर है. कल तक कोहली इस मामले में नंबर 2 पर थे, लेकिन राहुल ने छक्का जड़ते हुए कोहली के 5 बार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. राहुल 6 बार ऐसा कर चुके हैं.  इसी के साथ वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए वह ऐसा कर पाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर 1 पर कैप्टन कूल
इस फेहरिस्त में नंबर 1 पर टीम इंडिया के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 9 बार विनिंग सिक्स के साथ काबिज हैं.धोनी के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं हैं. अब दूसरे पायदान पर केएल राहुल का नाम है. वहीं तीसरे और आखिरी पायदान पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम शुमार है.

ये भी पढ़ें: डेली का रूटीन…,’ पूर्व हेड कोच ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, गिल को बताया ब्लू प्रिंट 



Source link