टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनकी टीम में जगह को लेकर हमेशा ही सोशल मीडिया पर सवाल रहता है. लेकिन हर्षित का पूरा फोकस गेम पर ही रहता है. अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया कि ट्रोलर्स से बचने के लिए हर्षित कौन सा मास्टर फॉर्मूला अपनाते हैं. फिलहाल हर्षित ने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से प्रभावित कर टीम इंडिया में अपनी जगह लगभग पक्की कर रखी है. रहाणे ने कहा कि राणा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के दौरान सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना का असर महसूस किया.
ट्रोलिंग से टेंशन में थे हर्षित राणा
रहाणे ने क्रिकबज से बात करते हुए बताया, ‘देखिए, हमने पिछले साल IPL में खेलते समय सोशल मीडिया के बारे में बात की थी. कुछ मैचों में उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और मैंने देखा कि वह थोड़ा नर्वस और थोड़ा दुखी था. मैं इसी बारे में बात कर रहा था. यह उसे परेशान कर रहा था. उसने कहा कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन यह असल में मुझे मोटिवेट करता है, उसने यही कहा.’
प्रैक्टिस के दौरान लगाए Airpods
उन्होंने आगे बताया, ‘हर्षित ने कहा कि जब मैं सभी कमेंट्स देखता हूं, जब मैं देखता हूं कि वे मेरे बारे में क्या लिख रहे हैं तो उन्हें नहीं पता कि मैंने अपनी बॉलिंग में कितनी मेहनत की है.’ रहाणे ने कहा, ‘मैंने उसे प्रैक्टिस सेशन के दौरान बॉलिंग करते समय AirPods इस्तेमाल करते देखा है, सिर्फ शोर को कम करने के लिए. शुरुआत में, हमें हैरानी हुई कि वह ऐसा क्यों कर रहा है. बाद में, हमें एहसास हुआ कि वह बस सब कुछ बंद करना चाहता था. जब वह बॉलिंग करता है, तो वह जोन में रहना चाहता है और उसी इंटेंसिटी और माइंडसेट को बनाए रखना चाहता है.’
ये भी पढे़ं.. टीम इंडिया में अचानक एंट्री मारने वाला नया खिलाड़ी कौन? कोच गंभीर से है खास कनेक्शन
पूर्व सेलेक्टर ने उठाए थे सवाल
टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद हर्षित राणा सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा थे. आलोचना तब चरम पर पहुंची जब पूर्व सेलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए उनके चयन पर सवाल उठाया. इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर नेयुवा खिलाड़ियों को जज करने में संयम बरतने का आग्रह किया. हालांकि, इसके बाद से ही राणा ने अपने प्रदर्शन से जवाब दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने दो विकेट लिए और 23 गेंदों में अहम 29 रन बनाए.