भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने एक बार फिर सभी का दिल जीता. जी हां हम बात कर रहे हैं विराट कोहली की. किंग कोहली ने पहली ही मुकाबले में शानदार 93 रनों की पारी खेली. कोहली अपने करियर के आखिरी समय में भी गजब की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. दमदार फुटवर्क वही 2013 से 19 के बीच वाली फुर्ती से साफ पता चल रहा है कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं. रविवार को मैच के दौरान रवि शास्त्री ने कमेंट्री करते हुए कोहली की जमकर तारीफ की. साथ ही नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े शुभमन गिल की भी कोहली से तुलना की.
गिल-कोहली की जुगलबंदी
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 300 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. शानदार लय में दिख रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 2 छक्के जड़ने के बाद 26 रनों पर अपना विकेट दे बैठे. टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 39 रनों पर खो दिया था. फिर बल्लेबाजी करने आए टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली. कोहली और गिल के बीच शानदार पार्टनरशिप देखने को मिली. गिल और कोहली खेल रहे थे कि कमेंट्री बॉक्स में हर्षा भोगले ने रवि शास्त्री से सवाल किया कि आज की नई पीढ़ी इस खिलाड़ी से क्या सीख सकती है?
भूख और ललक
रवि शास्त्री ने कहा,’ एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान लगाना. भूख. शरीर को उसकी चरम सीमा पर ले जाने की ललक. उसके जैसे डेडिकेशन सबके अंदर नहीं है और मैनें तो अपने समय में देखा है जब टीम के साथ बतौर कोच जुड़ा हुआ था. वर्क एथिक्स में उनसे ऊपर कोई नहीं था. मैनें देखा है कि वह कैसे काम करते हैं और सुबह में प्रैक्टिस के दौरान कैच कैसे लपकते थे. उनकी बैटिंग और बाकी सारी चीजें रूटीन मात्र है बस.’
गिल के लिए …
उन्होंने आगे गिल के लिए कहा, ’अगर गिल अपने करियर को कोहली की तरह सेप देना चाहते हैं, तो ब्लू प्रिंट पहले से ही तैयार है. भूख बनाए रखो, शरीर को बचाए रखो और कोहली के इस रूटीन को बिना रूके लगातार फॉलो करो. ‘
ये भी पढ़ें: कोहली नहीं, पोंटिंग भी नहीं, टेस्ट में बतौर कप्तान कौन है शतकों का असली किंग कौन? देखें पूरी लिस्ट