Last Updated:
Bhopal Family Court Ajab Gajab News: अजब एमपी की राजधानी भोपाल एक बार फिर गजब मामले के लिए देशभर में चर्चा का टॉपिक बन गया है. इस बार मामला भोपाल फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी से जुड़ा है. जिसको लेकर सामने आ रहा है कि, पत्नी ने पुलिस में SI बनते ही तालाक की मांग कर दी है. क्या है पूरा हैरान कर देने वाला मामला विस्तार से जानें.
Ajab-Gajab News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर अपने चौंकाने वाले मामले के चलते देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां इस बार मामला राजधानी के फैमिली कोर्ट से सामने आया है. जहां एक पति ने पंडिताई करके अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया लेकिन पत्नी ने पुलिस की नौकरी पाते ही पति को ठेंगा दिखा दिया.
भोपाल फैमिली कोर्ट में इन दिनों ये मामला जमकर सुर्खियों में है, जिसकी चर्चा सिर्फ कोर्ट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों के बीच भी हो रही है. मामला एक पंडित पति और उसकी पत्नी के बीच का है, जहां विवाद की वजह न दहेज है, न मारपीट और न ही कोई बड़ा कानूनी झगड़ा, बल्कि पति का पहनावा, रहन-सहन और उसकी पहचान बन गई है.
पुलिस में SI बनते ही पत्नी को आने लगी पति के काम से शर्म
भोपाल के फैमिली कोर्ट की जानकारी के मुताबिक, पति पेशे से पंडित है और वह शुरू से ही पारंपरिक पहनावे में रहते हैं. वो धोती-कुर्ता, माथे पर तिलक लगाते हैं. इस मामले को लेकर वकील का कहना है कि पत्नी का पुलिस में नौकरी करने का सपना था, जिसके लिए पति ने पंडिताई करके पाई-पाई जोड़कर पत्नी को पढ़ाया लिखाया लेकिन जैसे ही पत्नी पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनी उसने पति के पहनावे और पंडिताई के काम का विरोध करना शुरू कर दिया और कहने लगी की मुझे शर्म आती है.
पंडिताई छोड़ो या तलाक दे दो
भोपाल के परिवारिक कोर्ट से सामने आए इस मामले में पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए साफ कहा है कि वह पति के साथ तभी रह सकती है, जब वह अपना पहनावा और पंडित का काम छोड़ दे. पति के मुताबिक, पत्नी का कहना है कि पति या तो मॉडर्न बने और अपना पुराना तौर-तरीका छोड़ दे या तलाक दे दे.
कई बार कोर्ट में कॉउंसलिंग लेकिन पत्नी तलाक की जिद पर अड़ी
इस मामले में भोपाल फैमिली कोर्ट ने कई बार काउंसलिंग कराई है. इन कॉउंसलिंग सेशन में पत्नी को समझाने का प्रयास लगातार फेल हुआ है. काउंसलर्स ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों अपने-अपने फैसले पर अड़े हुए हैं.
सोशल मीडिया वाली दिखावे की दुनिया से टूट रहे हैं सात फेरे के रिश्ते
भोपाल फैमिली कोर्ट से सामने आए इस मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया में दिखावे की दुनिया की पोल खोल दी है. जिसके लिए लोग अपने सात जन्मों के वादे वाले रिश्तों की भी परवाह नहीं कर रहे हैं.
About the Author
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें