सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 5 कदम दूर हैं विराट कोहली, ये कर दिया तो खत्म हो जाएगी सचिन की बादशाहत

सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 5 कदम दूर हैं विराट कोहली, ये कर दिया तो खत्म हो जाएगी सचिन की बादशाहत


Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रिकॉर्ड तोड़ने वाली मशीन बन गए हैं. हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे. इसके पीछे वजह है कोहली का दमदार प्रदर्शन और हर मैच में एक न एक रिकॉर्ड तोड़ना. 11 जनवरी को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 बॉल पर 93 रन ठोके और इतिहास रच दिया. अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम अब 28068 रन हो चुके हैं. इस लिस्ट में कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने 34357 रन बनाए हैं. ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है, लेकिन कोहली सचिन का जो वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेक कर सकते हैं, हम आपके लिए उसके बारे में बता रहे हैं.

विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के जिस रिकॉर्ड को ब्रेक करने के करीब हैं, वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का कीर्तिमान है. कोहली इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को ब्रेक करने से 5 कदम दूर हैं. अगर कोहली इसी फॉर्म में रन बनाते रहे तो 2027 तक वो इस रिकॉर्ड के मामले में सचिन तेंदुलकर की बादशाहत खत्म कर देंगे.

सचिन ने कितने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते?

सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे करियर में 76 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था. अब कोहली 71 अवॉर्ड के साथ दूसरे नंबर पर हैं. अगर उन्होंने 5 बार और ये अवॉर्ड जीत लिया तो वो इस रिकॉर्ड के नए किंग बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


कोहली ने NZ के खिलाफ किया कमाल

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 93 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता. उन्होंने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रन जोड़े, लेकिन शतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए. इस पारी ने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के रिकॉर्ड के बेहद करीब ला दिया है.

कोहली ने 557 मैचों में जीते 71 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

कोहली ने 71वीं दफा इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. विराट ने वनडे में 45, टी20 में 16 और टेस्ट में 10 बार ये अवॉर्ड जीता है. कोहली अपने करियर के तीनों फॉर्मेट में कुल 557 मैच खेलकर 71 बार जीत के हीरो बने हैं, जबकि सचिन ने 664 मैचों में 76 बार यह सम्मान हासिल किया था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

76- सचिन तेंदुलकर

71- विराट कोहली

58- सनथ जयसूर्या

57- जैक कैलिस

50- कुमार संगकारा

 ये भी पढ़ें: 4,4,6,6,6,6: एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वालीं 5 बॉलर, इस भारतीय गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड



Source link