10 चौके 2 छक्के… रिंकू फ्लॉप हुए तो 22 साल के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, IPL 2026 में DC के लिए बिखेरेगा जलवा

10 चौके 2 छक्के… रिंकू फ्लॉप हुए तो 22 साल के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, IPL 2026 में DC के लिए बिखेरेगा जलवा


Uttar Pradesh vs Saurashtra 2nd Quarter Final: इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की धूम है. 12 जनवरी से क्वार्टरफाइनल का आगाज हुआ है. पहला क्वार्टरफाइनल मुंबई और कर्नाटक के बीच चल रहा है, जबकि दूसरे क्वार्टरफाइनल में यूपी और सौराष्ट्र की टीमें आमने-सामने हैं. यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है. इसमें यूपी के कप्तान रिंकू सिंह फ्लॉप रहे. वो लगभग हर मैच में रनों की बारिश कर रहे थे, लेकिन अहम मुकाबले में जल्दी आउट हो गए. रिंकू सिंह के आउट होने के बाद लगा कि टीम मुश्किल से 280 रनों का आंकड़ा पार कर पाएगी. ऐसे में एक 22 साल के खिलाड़ी ने मोर्चा संभाला और बल्ले से तबाही मचा दी.

ये 22 साल का खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज समीर रिजवी हैं, जो सौराष्ट्र के खिलाफ आखिरी गेंद तक क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने 77 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 88 रन कूटे और टीम को 300 पार पहुंचाया. ये वही खिलाड़ी हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 में खेलेंगे. समीर को पिछले सीजन दिल्ली ने 95 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था.

यूपी की खराब शुरुआत

दरअसल, सौराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. यूपी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहला विकेट आर्यन जुयाल के रूप में सिर्फ 10 रनों पर गिर गया. फिर 42 पर दूसरा और 93 रनों पर तीसरा विकेट गिरा. रिंकू सिंह नंबर 5 पर बैटिंग करने आए, लेकिन 20 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. टीम मुश्किल में थी. ऐसे में नंबर 6 पर बैटिंग करने उतरे समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला. उन्होंने एक जोर से रन बनाना जारी रखा और आखिरी तक क्रीज पर डटे रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


मुश्किल में थी टीम, समीर ने 300 पार पहुंचाया

एक वक्त यूपी की टीम ने 33.2 ओवर में 179 रनों पर 5 विकेट खो दिए थे. यहां से 280 रन बनना मुश्किल लग रहा था, लेकिन समीर ने कमाल की बल्लेबाजी दिखाई और 88 रन ठोक टीम को 310 रनों तक पहुंचा दिया.

यूपी के लिए समीर के अलावा ओपनर अभिषेक गोस्वामी ने 82 गेंदों पर 88 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल थे. प्रियम गर्ग ने 35 रन बनाए, जबकि प्रशांत वीर ने 31 गेंदों पर 30 रन जोड़े. वहीं सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया ने 3 विकेट झटके, अंकुर पंवार ने 2, प्रेरक मांकड़ ने 2 और प्रशांत राणा ने 1 विकेट लिया. अब सौराष्ट्र को जीत के लिए 311 रन बनाने हैं.

ये भी पढ़ें: 4,4,6,6,6,6: एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वालीं 5 बॉलर, इस भारतीय गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड



Source link