Last Updated:
Collector Office Complex: कलेक्टर कार्यालय परिसर के गार्डन में शराब की बोतलें और गंदगी मिली, जिससे शराबियों के अड्डे होने का संकेत मिलता है. रात में परिसर में लोग इकट्ठा होकर गंदगी फैलाते हैं और कर्मचारियों की फटकार सुनकर भी नहीं रुकते हैं.
Collector Office Complex: देश में स्वच्छता रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज जबलपुर शहर के कलेक्टर कार्यालय परिसर में बने गार्डन की यह तस्वीर मुंह चिढ़ाने का काम कर रही है. जी हां, कलेक्टर कार्यालय के गार्डन में ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इतना ही नहीं रात होते ही गार्डन शराबियों का अड्डा बन जाता है. जहां गार्डन में पड़ी हुई शराब की बोतल इसकी गवाही दे रही है. नजदीक में टॉयलेट होने के बाद भी लोग गार्डन में टॉयलेट कर रहे हैं. देखिए ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट…
लोकल 18 की टीम जब कलेक्टर कार्यालय परिसर में पहुंची, तब कुछ कर्मचारी धूप में बैठे हुए थे. जहां नजदीक में ही गंदगी का अंबार लगा हुआ था. जगह-जगह कचरा के ढेर और कागज के टुकड़े पड़े हुए थे. हैरान करने वाली बात यह थी कि कलेक्टर कार्यालय की ठीक सामने ही गार्डन में कुछ कर्मचारी और कार्यालय पहुंचे लोग टॉयलेट करते नजर आए. जहां कुछ कर्मचारियों ने कैमरे को देखते ही साथ रास्ता भी बदल लिया.
कलेक्टर कार्यालय के गार्डन में पहुंची शराब की बोतल
इतना ही नहीं कलेक्टर कार्यालय परिसर में बने गार्डन में शराब की बोतल भी दिखाई दी, जो साफ-सफाई के साथ ही शराबियों के अड्डे की ओर इशारा कर रही थी. जहां रात होते ही परिसर अहाता में तब्दील हो जाता है. कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी रतन सिंह ने बताया अधिकांश लोग कलेक्टर कार्यालय कैंपस के गार्डन में ही आकर टॉयलेट करते हैं…मना करने पर हमको उल्टा फटकार लगाते हैं. जबकि नजदीक में ही सुलभ कंपलेक्स बना हुआ है. वहीं, गंदगी की गंदगी को लेकर उन्होंने कहा गार्डन में गंदगी है इस बात से नजअंदाज नहीं किया जा सकता.
गार्डन का फव्वारा भी हो गया बंद
कलेक्टर कार्यालय परिसर के गार्डन में बकायदा फव्वारा भी बनाया गया है. जो कई महीनो से बंद है. फुव्वारे के पानी से गंदगी की बू तक आ रही हैं. गार्डन में बैठने की पर्याप्त इंतजाम भी हैं, लेकिन आला अधिकारियों का फिलहाल इस ओर ध्यान नहीं हैं. जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय परिसर में बना यह गार्डन दुर्दशा का शिकार होते जा रहा हैं. बहरहाल अब देखना होगा जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह आखिर क्या ठोस कदम उठाते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें