6 वेरिएंट्स, 6 नए कलर ऑप्शन! 24 घंटे बाद नई टाटा पंच से उठेगा पर्दा

6 वेरिएंट्स, 6 नए कलर ऑप्शन! 24 घंटे बाद नई टाटा पंच से उठेगा पर्दा


Last Updated:

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 13 जनवरी को टाटा पंच फेसलिफ्ट के 6 वेरिएंट्स और नए फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी, जिसमें स्मार्ट से अकंप्लिश्ड + एस तक कई एडवांस्ड विकल्प मिलेंगे. टाटा पंच वर्तमान दौर में इंडिया की सबसे पॉपुलर मॉडल्स में शुमार की जाती है. लॉन्च के बाद से ही ये अपने सेगमेंट की लीडर बनी हुई है.

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) 13 जनवरी यानी कल देश में टाटा पंच फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है. माइक्रो-एसयूवी के बाजार में आने से पहले कंपनी ने इसके वेरिएंट्स, फीचर्स और कलर ऑप्शन्स की जानकारी शेयर की है. टाटा पंच फेसलिफ्ट वेरिएंट्स टाटा पंच के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, फेसलिफ्ट वर्जन में 6 वेरिएंट्स होंगे – स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकंप्लिश्ड और अकंप्लिश्ड + एस.

Generated image

टाटा पंच फेसलिफ्ट के वेरिएंट्स के हिसाब से कुछ फीचर्स इस प्रकार हैं.

Generated image

स्मार्ट – छह एयरबैग्स, एलईडी हेडलैम्प्स, ईको और सिटी ड्राइव मोड्स, ईएसपी, रिमोट कीलेस एंट्री, और आईटीपीएमएस समेत कई फीचर्स.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Generated image

प्योर+ (प्योर से ज्यादा फीचर्स) – 8-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, एचडी रिवर्स कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर, और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट समेत कई फीचर्स.

Generated image

प्योर (स्मार्ट से ज्यादा फीचर्स) – रियर एसी वेंट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, सेंट्रल कंसोल विद आर्मरेस्ट, रियर डिफॉगर, डे-नाइट आईआरवीएम समेत कई फीचर्स.

Generated image

एडवेंचर (प्योर+ से ज्यादा फीचर्स) – 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, पुश स्टार्ट बटन, रियर वाइपर और वॉशर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 15-इंच स्टाइल्ड व्हील्स, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, और रेन सेंसिंग वाइपर्स समेत कई फीचर्स.

Generated image

अकंप्लिश्ड (एडवेंचर से ज्यादा फीचर्स) – एलईडी डीआरएल्स, एलईडी टेललैम्प्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट सीट्स, और टच ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई फीचर्स.

Generated image

अकंप्लिश्ड + एस (अकंप्लिश्ड से ज्यादा फीचर्स) – कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी फॉग लैम्प्स, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7-इंच एचडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, और आईआरए कनेक्टिविटी समेत कई फीचर्स.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

6 वेरिएंट्स, 6 नए कलर ऑप्शन! 24 घंटे बाद नई टाटा पंच से उठेगा पर्दा



Source link