सचिन की महानता के बराबर पहुंचे विराट! ODI में बनाया ये प्रचंड रिकॉर्ड, फिर भी टॉप पर रिकी पोंटिंग काबिज

सचिन की महानता के बराबर पहुंचे विराट! ODI में बनाया ये प्रचंड रिकॉर्ड, फिर भी टॉप पर रिकी पोंटिंग काबिज


India vs New Zealand 1st ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के एक प्रचंड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. विराट कोहली ने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले ODI मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेली. इसी के साथ विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच गए हैं.

सचिन के बराबर पहुंचे विराट

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में 93 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 ODI में 1750 रन बनाए थे. अब विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 ODI में 1750 रन का आंकड़ा छू लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


फिर भी टॉप पर रिकी पोंटिंग काबिज

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 1971 रन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने बनाए थे. रिकी पोंटिंग ने 51 ODI मैचों में यह कमाल किया था. रिकी पोंटिंग के बाद इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर विराट कोहली (1750 रन) और सचिन तेंदुलकर (1750 रन) आते हैं. इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 ODI मैचों में 1568 रन बनाए थे. वहीं, श्रीलंका के एक और महान क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 ODI मैचों में 1519 रन ठोके थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. रिकी पोंटिंग – 51 ODI मैचों में 1971 रन

2. विराट कोहली – 34 ODI मैचों में 1750 रन

3. सचिन तेंदुलकर – 42 ODI मैचों में 1750 रन

4. कुमार संगकारा – 47 ODI मैचों में 1568 रन

5. सनथ जयसूर्या – 47 ODI मैचों में 1519 रन

ODI में 45वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने विराट कोहली

विराट कोहली ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेलते हुए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतने में अहम योगदान दिया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में 45वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब अपने नाम किया है. सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं. इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जिन्होंने 62 बार यह कारनामा किया, जबकि श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या (48) दूसरे स्थान पर हैं. जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग और शाहिद अफरीदी 32-32 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीत चुके हैं.



Source link