60 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 जनवरी से 10 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। 22 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
.
मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश एवं मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेसिडेंशियल एकेडमिक सोसायटी के मार्गदर्शन में विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं के लिए सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।
60 सीटों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गुना में कक्षा 6वीं की रिक्त सीटों की पूर्ति प्रवेश परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं के लिए कुल 60 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें 30 सीटें बालकों और 30 सीटें बालिकाओं के लिए हैं। आवश्यकता अनुसार सीटों की संख्या में कमी या वृद्धि हो सकती है।
एडमिट कार्ड 15 फरवरी को रिलीज होंगे प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रवेश-पत्र 15 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र जिला अथवा विकासखण्ड मुख्यालय के निर्धारित विद्यालयों में होंगे।
ये डॉक्यूमेंट जरूरी आवेदन के लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत जनजाति वर्ग, विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया, सहरिया), विमुक्त जनजाति, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ समुदाय के विद्यार्थी पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त वे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद, अन्य उग्रवाद, कोविड के कारण खो दिया हो, विधवा की संतान हों, दिव्यांग माता-पिता की संतान हों, अनाथ हों अथवा विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले भूमिदाता वर्ग से संबंधित हों।
यहां से करें आवेदन पात्र विद्यार्थी https://www.mpsos.nic.in वेबसाइट पर “स्टूडेंट कॉर्नर” के माध्यम से नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट सूची में चयनित और न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन उनके विकल्प के अनुसार रिक्त सीटों के विरुद्ध किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, विद्यालयों की सूची और रिक्त सीटों की जानकारी भी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है।