राजगढ़ में स्कूल बस और ट्रैक्टर की टक्कर, चार घायल: दोनों वाहनों के ड्राइवर फरार, 35 से ज्यादा छात्र थे सवार – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में स्कूल बस और ट्रैक्टर की टक्कर, चार घायल:  दोनों वाहनों के ड्राइवर फरार, 35 से ज्यादा छात्र थे सवार – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने एक स्कूल बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार बच्चे घायल हो गए, जबकि 10 से ज्यादा बच्चों को हल्की चोटें आईं। बस में 35 से ज्यादा छात्र सवार थे।

.

हादसे के बाद बस में बैठे बच्चे घबरा गए। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। घायल बच्चों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके से फरार

घटना के बाद स्कूल बस चालक और ट्रैक्टर चालक दोनों ही अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल बस की हालत खराब है, चालक बार-बार बदले जाते हैं और बस तेज रफ्तार में चलाई जाती है। उनका कहना है कि इन समस्याओं की शिकायत पहले भी की जा चुकी है।

हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम अंकिता जैन, तहसीलदार विनीत गौयल, एसडीओपी धर्मवीर सिंह नागर और टीआई उमा शंकर मुकाती मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराया और बाद में निजी नर्सिंग होम जाकर घायल बच्चों का हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।



Source link