MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…
1. राजगढ़ में हाईवे पर कार ने महिला को कुचला, अस्पताल ले जाने से पहले मौत
कार ने महिला को टक्कर मारी। इसके बाद घसीटते हुए ले गई।
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के पास नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार रात तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने महिला कृष्णा बाई (45) को टक्कर मार दी। महिला 10 फीट उछली और कार के आगे गिरकर 200 मीटर तक घसीटी गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर
2. इंदौर में गंदा, झाग और कीड़े वाला पानी: नागरिकों में दहशत, 23 मौतें, 39 मरीज इंदौर के कई वार्डों में बदबूदार, झाग और कीड़े वाले पानी की सप्लाई जारी है। भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं, 39 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कहा, पानी पीने योग्य नहीं। दैनिक भास्कर के 10 रिपोर्टर्स ने 6 वार्डों में गंदे पानी की स्थिति लाइव रिपोर्ट की। पढ़ें पूरी खबर
3. भोपाल नगर निगम की बैठक: मैरिज रजिस्ट्रेशन फीस घटेगी, सिंगल नल कनेक्शन योजना पारित

भोपाल नगर निगम की बैठक में गोमांस के मुद्दे पर कांग्रेस ने वॉक आउट किया।
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में तीन अहम प्रस्ताव बहुमत से पारित किए गए। विवाह पंजीयन शुल्क अब 30 दिन में आवेदन पर केवल 130 रुपए होगा। कॉलोनियों में बल्क की जगह व्यक्तिगत नल कनेक्शन दिए जाएंगे। अमृत 2.0 योजना के तहत जल और सीवरेज प्रोजेक्ट पर केंद्र, राज्य और ग्रीन बॉन्ड से फंड जुटाया जाएगा। बैठक से पहले गोमांस विवाद पर कांग्रेस पार्षदों ने वॉकआउट किया। पढ़ें पूरी खबर 4. ग्वालियर में बाइक पर सात नाबालिगों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने शुरू की तलाश ग्वालियर में एक बाइक पर सात नाबालिग तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए। मेला ग्राउंड के पास राहगीर ने 12 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। नाबालिग न हेलमेट पहने थे और न सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
5. मंदसौर होटल में युवक ने हिंदू युवती के साथ फर्जी पहचान से ठहराव किया, यूपीआई ट्रांजैक्शन से पकड़ा

युवक
मंदसौर के बस स्टैंड के पास होटल में राजस्थान निवासी अशरफ ने खुद को चेतन बता कर हिंदू युवती के साथ ठहराव किया। आधार कार्ड और होटल रजिस्टर में नाम भिन्न था। 600 रुपए के यूपीआई भुगतान से असली पहचान खुली। जांच में उसके पास दो आधार कार्ड मिले। उनमें नाम-पता अलग था। पढ़ें पूरी खबर
6. MP में संक्रांति के बाद नया मौसम सिस्टम, मावठा गिरने के आसार; ग्वालियर-चंबल में तेज ठंड और कोहरा मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इससे अगले 2-3 दिन में प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मावठा गिरने के आसार हैं। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में मध्यम कोहरा और तेज ठंड का असर जारी रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में पारा 10 डिग्री से कम बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
7. छिंदवाड़ा में लावारिस मिठाई खाने से दूसरी मौत, बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में होटल में छोड़ी गई संदिग्ध मिठाई खाने से फूड पॉइजनिंग से दूसरी मौत हो गई। मंगलवार को 72 वर्षीय सुंदर लाल कथूरिया की इलाज के दौरान मौत हुई। इससे पहले पीएचई विभाग के गार्ड की जान जा चुकी है। शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मिठाई भरी थैली छोड़ दी थी, जिसे लोग खाने लगे। पढ़ें पूरी खबर
पॉजिटिव खबर 8.पेड़ पर चाइनीज मांझे में फंसा उल्लू, वन विभाग ने बिजली बंद कराकर किया रेस्क्यू

छतरपुर में बिजली और वन विभाग ने मिलकर उल्लू का रेस्क्यू किया।
छतरपुर की एमपीबीई स्टोर कॉलोनी में 50 फीट ऊंचे पेड़ पर विशाल उल्लू चाइनीज मांझे में फंस गया। फड़फड़ाते हुए उसे चोटें आईं। सूचना मिलने पर बिजली और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली बंद कर सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ी और उपकरणों की मदद से उल्लू को उतारा। पढ़ें पूरी खबर
खबर हटके 9. मुरैना में 1 साल की बच्ची पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप, घर पर फायरिंग; पिता ने SP से लगाई गुहार मुरैना के बड़गांव नवली में एक साल की बच्ची पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाकर दबंगों ने उसके घर फायरिंग की। पीड़ित पिता थाने में शिकायत दर्ज नहीं होने पर मंगलवार को SP की जनसुनवाई में पहुंचे। बच्ची अभी ठीक से चल भी नहीं सकती। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए। पढ़ें पूरी खबर
कल का बिग इवेंट 10. उज्जैन महाकाल महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, अमेरिका सहित 10 से ज्यादा देशों के विद्वान शामिल उज्जैन के महाकाल महोत्सव के तहत 15 जनवरी को त्रिवेणी कला व पुरातत्व संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। अमेरिका, यूके, मॉरीशस, फिजी समेत 10 से ज्यादा देशों और भारत के 12 राज्यों के विद्वान शिव तत्त्व, शिवोपासना, ज्योतिर्लिंग परंपरा, इतिहास, शिल्प और साहित्य पर चर्चा करेंगे।