खंडवा से इंदौर के बीच 10 km का टू-लेन रास्ता अब फोरलेन होगा, 96 करोड़ होंगे खर्च, यहां बाईपास भी बनेगा

खंडवा से इंदौर के बीच 10 km का टू-लेन रास्ता अब फोरलेन होगा, 96 करोड़ होंगे खर्च, यहां बाईपास भी बनेगा


Last Updated:

Khandwa News: पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे विंग इंदौर के अधिकारियों ने पहले सड़क का सर्वे किया, खंडवा शहरी क्षेत्र से निकलने वाले ट्रैफिक का आंकलन किया और फिर विस्तार का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा. केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Khandwa News: खंडवा की तस्वीर अब बदलने वाली है. इंदौर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. खंडवा से छैगांवमाखन के बीच करीब 10 किलोमीटर का टू-लेन रास्ता अब फोरलेन में तब्दील होगा. लंबे समय से इस हिस्से में संकरी सड़क होने के कारण ट्रैफिक जाम और हादसों का खतरा बना रहता था, लेकिन अब नेशनल हाईवे पीडब्ल्यूडी ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया है.

इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर खंडवा के इंदौर नाका से लेकर छैगांवमाखन बायपास तक करीब 10.475 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट पर करीब 96 करोड़ रुपए की लागत आएगी. विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं. 23 फरवरी तक टेंडर जमा होंगे और 25 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे. निर्माण कंपनी को डेढ़ साल में सड़क बनाकर तैयार करनी होगी, साथ ही पांच साल तक मेंटनेंस की जिम्मेदारी रहेगी.

प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा
अब तक स्थिति यह थी कि इंदौर से छैगांवमाखन तक फोरलेन की रफ्तार मिलती थी, लेकिन इसके आगे खंडवा तक टू-लेन और संकरी सड़क होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती थी. इस रास्ते में कई खतरनाक ब्लैक स्पॉट हैं, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं. फोरलेन बनने से सड़क का चौड़ीकरण होगा, ट्रैफिक स्मूद होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी. पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे विंग इंदौर के अधिकारियों ने पहले सड़क का सर्वे किया, खंडवा शहरी क्षेत्र से निकलने वाले ट्रैफिक का आंकलन किया और फिर विस्तार का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा. केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.

2 किलोमीटर लंबे बाईपास का भी प्रस्ताव
इधर, खंडवा को एक और बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जगी है. टिठियाजोशी से सिरपुर तक 12 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव स्टेट फाइनेंस कमेटी को भेजा गया है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो मार्च 2026 तक एसएफसी की बैठक में मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद इस बाईपास के लिए भी टेंडर जारी किए जाएंगे. इससे शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव कम होगा. LOCAL 18 से बातचीत में शहर के जागरूक नागरिक और समाजसेवी सुनील जैन का कहना है कि खंडवा के विकास की रफ्तार अब तेज होने जा रही है. फोरलेन सड़क बनने से व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. इंदौर-इच्छापुर हाईवे का काम भी करीब 70 से 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिससे आने वाले समय में इंदौर की दूरी और कम हो जाएगी.

सुनील जैन का कहना है कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और खंडवा में सड़कों का जाल बिछ रहा है. इसके लिए वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पंधाना विधायक छाया मोरे का आभार व्यक्त करते हैं. उनका कहना है कि फोरलेन बनने से एक्सीडेंट कम होंगे. हालांकि, पुराने अलाइनमेंट पर ही सड़क बनने के कारण कुछ अंधे मोड़ पूरी तरह खत्म नहीं हो पाएंगे और आबादी वाले क्षेत्रों में बाईपास की कमी खलेगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

खंडवा से इंदौर के बीच 10 km का टू-लेन रास्ता फोरलेन होगा, 96 करोड़ होंगे खर्च



Source link